फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shoot the target taken down 314 km awayAir Marshal Jitendra Mishra recount thrilling tale of Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर: ‘शूट करो’ और 314 किमी दूर ढेर हुआ टारगेट: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने सुनाया रोमांचक किस्सा

Wed, 26 Aug 2026 12:58 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:58 PM IST
सार

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने एक इंटरव्यू में पहलगाम हमले के बाद भारतीय वायुसेना की तैयारियों, सैन्य अभियानों और लक्ष्यों को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमला होने के बाद उसी रात करीब 9 बजे तक उन्होंने एयर स्टाफ के प्रमुख को फोन कर अपने प्लान के साथ तैयार होने की जानकारी दे दी थी।

विज्ञापन
Shoot the target taken down 314 km awayAir Marshal Jitendra Mishra recount thrilling tale of Operation Sindoor
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने एक इंटरव्यू में पहलगाम हमले के बाद भारतीय वायुसेना की तैयारियों और सैन्य अभियानों से जुड़ी कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायुसेना को लक्ष्य और साधन तय होने के बाद अभियान की योजना बनाने की पूरी परिचालन स्वतंत्रता दी गई थी। मिश्रा ने एस-400 द्वारा 314 किलोमीटर दूर लक्ष्य को मार गिराने, पाकिस्तान की ओर से एस-400 की स्थिति का पता लगाने के लिए जासूसों और स्लीपर सेल के इस्तेमाल तथा महिला पायलटों के कई अभियानों में शामिल होने का दावा किया। हाफिज सईद की मौजूदगी से जुड़े सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया। वहीं, किराना हिल्स को लेकर उन्होंने साफ कहा कि भारतीय हथियार कभी गलती से नहीं दागे गए, बल्कि जहां भी गए, उन्हें निशाना बनाकर ही दागा गया।

विज्ञापन


'वायुसेना को मिली थी पूरी ऑपरेशनल आजादी
इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि ऐसी परिस्थितियों में वायुसेना को कितनी कार्रवाई की छूट मिलती है, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि कोई पाबंदी नहीं थी। यह फैसला सेना पर छोड़ दिया गया था कि वह युद्ध किस तरह लड़ेगी। उन्होंने कहा,'बात बहुत साफ थी। हमने आपको लक्ष्य बता दिया है, साधन आपके पास हैं। आप खुद तय करें कि इसे कैसे करना है। आपको सरकार से बार-बार पूछने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


एयर फोर्स स्टेशन के पास हमले से बढ़ा तनाव
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब पाकिस्तान ने एयर फोर्स स्टेशन के अंदर एक अस्पताल और उसके पास बने एक नागरिक कार्यालय को निशाना बनाकर हथियार दागा। यह जीपीएस से निर्देशित हथियार था। इसके बाद भारत ने उन्हें सबक सिखाने का फैसला किया। मिश्रा ने कहा कि इसका साफ संदेश था कि भारत पाकिस्तान में कहीं भी और किसी भी जगह हमला करने की क्षमता रखता है और पाकिस्तान उसे रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस-400 ने 314 किलोमीटर दूर लक्ष्य को मार गिराया
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने एक तरह का विश्व रिकॉर्ड बनाया। कार्रवाई के दौरान उनके एस-400 से जुड़े अधिकारी ने उनसे पूछा, शूट करें? और मैंने जैसे ही कहा कि हां शूट करो एस-400 ने 314 किलोमीटर दूर लक्ष्य को मार गिराया।

एस-400 की लोकेशन पता करने के लिए जासूसों का दावा
मिश्रा ने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और उसके बाद भी पाकिस्तान ने एस-400 की लोकेशन का पता लगाने के लिए भारत में जासूस तैनात किए थे। लेकिन जब वह यह काम नहीं कर पाए तो पाकिस्तान ने अपने स्लीपर सेल को सक्रिय कर दिया था।

क्या वहां कोई हाई-वैल्यू टारगेट मौजूद था?
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगा था कि उस स्थान पर कोई बेहद महत्वपूर्ण लक्ष्य मौजूद था, तो उन्होंने जवाब दिया,'हां, बिल्कुल। 100 प्रतिशत पक्की जानकारी थी।' जब उनसे विशेष रूप से पूछा गया कि क्या वहां हाफिज सईद मौजूद था, तो उन्होंने कहा,'मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन...' 

‘भारत के मोस्ट वांटेड पर एक महिला ने बम गिराया’
एयर मार्शल मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में महिला पायलटों की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,'भारत के ‘मोस्ट वांटेड’ पर एक महिला ने बम गिराया। यह देखकर मुझे लगा कि हमारी महिलाएं भी आप पर बम गिरा सकती हैं।' उन्होंने बताया कि महिला पायलटों ने केवल एक मिशन नहीं किया, बल्कि एक से अधिक मिशनों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 10 तारीख को भी उन्होंने दोबारा मिशन किया और जिन पायलटों ने पहले दिन मिशन किया था, उन्हीं पायलटों ने 10 तारीख को भी मिशन किया।


किराना हिल्स का जिक्र कैसे आया?
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे किराना हिल्स का जिक्र किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो मिश्रा ने कहा कि मुझे सच में नहीं पता कि किराना हिल्स का मामला कहां से आया। लेकिन युद्ध के दौरान कोई भी हमला गलती से नहीं किया जाता। इसके पीछे कई लोगों की मेहनत होती है। 

ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: ईरान को छलनी करने के लिए किन देशों को निशाना बनाने की तैयारी में अमेरिका, क्या भारत भी आएगा जद में?

क्या गलती से ब्रह्मोस वहां चली गई थी?
इस सवाल के जवाब में मिश्रा ने कहा,'हमारा कोई भी हथियार गलती से कहीं नहीं गया। जहां भी वह गया, उसे वहीं निशाना बनाकर दागा गया था।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed