फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

Fri, 21 Oct 2016 07:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 07:44 AM IST
विज्ञापन
news in one click, top five news of the day

# पाक की गीदड़ भभकी, सिंधु जल समझौता तोड़ा तो करेंगे कड़ी कार्रवाई



# भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया रासायनिक हथियारों का मुद्दा, कार्रवाई की मांग

# फारूक अब्दुल्ला ने साधा पीएम पर निशाना: कहा, वे फौजियों का खून बेचना चाहते हैं

# शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा-तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ

# IndVsNZ : रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

news in one click, top five news of the day
नवाज शरीफ

पाक की गीदड़ भभकी, सिंधु जल समझौता तोड़ा तो करेंगे कड़ी कार्रवाई
पाकिस्तान ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर उसने सिंधु जल समझौता तोड़ा तो वह माकूल कार्रवाई करेगा। भारत की ओर से सिंधु जल समझौते की समीक्षा की खबरों के बीच उसने कहा है कि वह हालात पर पैनी निगाह बनाए हुए है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा कि अगर भारत ने समझौते का उल्लंघन किया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

news in one click, top five news of the day
- फोटो : Getty

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया रासायनिक हथियारों का मुद्दा, कार्रवाई की मांग
भारत ने आतंकवादी संगठनों के हाथों में रासायनिक हथियारों के पहुंचने पर गहरी चिंता जताई है और कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भविष्य में ऐसे हथियारों के किसी भी इस्तेमाल की संभावना को रोकने के लिए त्वरित उपाय करना चाहिए एवं निर्णायक कदम उठाना चाहिए। जेनेवा में निशस्त्रीकरण सम्मेलन में स्थायी प्रतिनिधि राजदूत डीबी वेंकेटेश वर्मा ने कहा, ‘हमारा तर्कसंगत रुख रहा है कि किसी भी परिस्थिति में किसी के भी द्वारा कभी भी कहीं भी रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को सही ठहराया नहीं जा सकता और ऐसे वीभत्स कृत्य करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
news in one click, top five news of the day

फारूक अब्दुल्ला ने साधा पीएम पर निशाना: कहा, वे फौजियों का खून बेचना चाहते हैं
सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासत के मामले में अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी पर जवानों के खून की दलाली संबंधी आरोप से सियासी बवाल खड़ा हुआ था।

विज्ञापन
news in one click, top five news of the day

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा-तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ
आल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता एवं धर्मगुरु मौलाना यासुब अब्बास ने कहा कि तीन तलाक इस्लाम और महिलाओं के खिलाफ है। शिया पर्सनल ला बोर्ड इसका विरोध करता है। सुप्रीम कोर्ट में इसके विरोध में याचिका भी दायर की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed