फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में झंडे गाड़ने के बाद राजनीति में भी सुपरस्टार बने साउथ के ये स्टार

Sat, 03 Jun 2017 11:57 AM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
m karunanidhi birthday Special, South Indian Film industry big faces who became politician

एम करूणानिधि


दक्षिण भारतीय राजनीति की मजबूत शख्सियत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का आज जन्मदिन है। करूणानिधि का पूरा नाम मुत्तुवेल करुणानिधि है वो डीएमके के प्रमुख हैं। करुणानिधि पांच बार तमिलनाडु के सीएम रह चुके हैं। डीएमके के संस्थापक सी.एन.अन्नादुरई की मौत के बाद से वो पार्टी के प्रमुख हैं, लेकिन इनके राजनीतिक करियर से ज्यादा रोचक है ये कि वो राजनीति में आने से पहले सिनेमा जगत का हिस्सा रह चुके हैं।  वे तमिल सिनेमा जगत के एक नाटककार और पटकथा लेखक रहे हैं। उन्हें उनके समर्थक कलाईनार यानि कला का विद्वान कहकर बुलाते हैं।  ऐसे में सिनेमा से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले उन बड़ी शख्सियतों के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं। इन कलाकारों के सितारे सिनेमा में तो ऊपर रहे ही बल्कि इन्होंने राजनीति में आने के बाद बड़ा मुकाम हासिल किया।

m karunanidhi birthday Special, South Indian Film industry big faces who became politician

जयललिता
जयललिता जयराम तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और तमिल राजनीति का दिग्गज चेहरा थीं। अपनी मृत्यु से पहले भी वो तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थीं। जललिता राजनीति में आने से पहले वो अभिनेत्री थीं और उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगू, कन्नड और एक हिंदी और एक अंग्रेजी फिल्म में काम किया है।

m karunanidhi birthday Special, South Indian Film industry big faces who became politician
nt ramarao

एन टी रामाराव
एन टी रामाराव की दक्षिण भारतीय राजनीति में अलग पहचान रही। उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे, लेकिन रोचक बात ये है कि वो एक लोकप्रिय अभिनेता भी रहे हैं। उनके समर्थक उन्हें एनटीआर के उपनाम से पुकारते थे। राज्य की राजनीति से कांग्रेस को दूर करने के लिए एन.टी. रामा राव ने साल 1982 में तेलुगु देशम पार्टी  बनाई। अपनी राजनीति शुरू करने से पहले वो एक टॉप क्लास अभिनेता थे। एनटी रामाराव 1983 से 1994 के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
m karunanidhi birthday Special, South Indian Film industry big faces who became politician

एमजी रामचंद्रन
एमजी रामचंद्रन का पूरा नाम मरुदुर गोपालन रामचंद्रन है। वो अपने समर्थकों के बीच एमजीआर के नाम से प्रचलित हैं। एमजीआर ने अपनी जिंदगी में एक भारतीय एक्टर, फिल्ममेकर और राजनेता जैसी अहम भूमिका निभाईं। यानि राजनीति में आने से पहले वो भी सिनेमा जगह का बड़ा सितारा थे। एमजीआर 1977 से 1987 के बीच 10 सालों तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एमजीआर एक प्रभावशाली अभिनेता रहे। वो लोगों के बीच मक्कल थिलंगम (लोगों का राजा) कहे जाते थे। कुछ सालों तक नाटकों में काम करने के बाद 1936 में उन्होंने साथी लीलावती में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर फिल्म डेब्यू किया। जिसके बाद 3 दशकों तक उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। अपनी लोकप्रियता की वजह से उन्होंने दक्षिण भारत की राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल कर लोगों के दिलों पर राज किया।

विज्ञापन
m karunanidhi birthday Special, South Indian Film industry big faces who became politician

चिरंजीवी
चिरंजीवी तेलुगु और हिन्दी फ़िल्मों का बड़ा चेहरा हैं। इनका पूरा नाम 'कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद' है। चिरंजीवी ने साउथ की फिल्मों के साथ ही अभी तक तीन हिन्दी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल चिरंजीवी आंध्रप्रदेश में 'प्रजाराज्यम' नाम की पार्टी के प्रमुख हैं। उनकी फेमस फिल्मों में इंद्रा- द टाइटगर , द जेंटिल्मैन, आज का गुंडाराज मुख्य हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed