फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम लोगों के दिलों पर राज करते हैं ये पांच आईपीएस, जानें क्यों?

Thu, 03 Dec 2020 02:59 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 03 Dec 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
know These Five Best Officers Who Made Special Image In Public
आईएएस और आईपीएस - फोटो : amar ujala
आज हम आपको ऐसे आईपीएस अफसरों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप उन पर नाज़ करेंगे। इन अफसरों ने अपने काम के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इन लोगों ने मुश्किल से मुश्किल घड़ी मे अपनी ड्यूटी निभाई है और ये किसी के दबाव में नहीं आते है। ऐसे अफसरों को लिस्ट बहुत लंबी है जिन्होंने अपने काम प्रति ईमानदारी और निष्ठा दिखाई है। लेकिन हम सिर्फ इन पांच आईपीएस अफसरों की बात करेंगे। जानें वे कौन हैं??

असम की लेडी सिंघम आईपीएस संजुक्ता पराशर

know These Five Best Officers Who Made Special Image In Public
संजुक्ता पराशर - फोटो : self
असम के लोग संजुक्ता पराशर को लेडी सिंघम भी कहते हैं। संजुक्ता ने जेएनयू से पीएचडी की है। साल 2006 में उन्होंने यूपीएससी में 85 रैंक हासिल कर अपने आईपीएस बनने का सपना साकार किया। संजुक्ता ने  बोडो उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। संजुक्ता ने 2015 में असम के जोरहाट जिले को एसपी के तौर पर लगातार असम के जंगलों में एके-47 थामे सीआरपीएफ के जवानों और कामंडो को लीड करती रहीं। 
 

उग्रवादियों का किया था खात्मा

know These Five Best Officers Who Made Special Image In Public
संजुक्ता पराशर - फोटो : self
अप्रैल में उनकी टीम ने सेना पर हमला करने वाले उग्रवादियों को दबोचा था, साथ ही उन उग्रवादियों को भी पकड़ा को जंगल का इस्तेमाल छुपने के लिए करते थे।  ऐसी जगह पर ऑपरेशन करना बहुत मुश्किल होता है जहां पर मौसम का भरोसा नहीं रहता है। यह इलाका बेहद दुर्गम है। नदी और जंगली जानवरों को खतरा हमेशा सामने रहता है। लोकल लोग उग्रवादियों को पुलिस के बारे में सूचना देते रहते है।  उनके नेतृत्व में 16 उग्रवादियों को मार  गिराया गया और 64 को गिरफ्तार कर भरी मात्रा में गोला बारूद भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस रूपा मुदगिल, जिनका नाम सुनकर कांपते है बदमाश

know These Five Best Officers Who Made Special Image In Public
रूपा मुदगिल - फोटो : self
आईपीएस रूपा मुदगिल अखबारों की हेडलाइन्स बनने से बचती है लेकिन अपने साहसी कारनामों के कारण वह हमेशा सुर्ख़ियो में बनी रहती हैं। ब्यूरोक्रेट्स की दुनिया में कुछ ही लोग ऐसे होते है जो अलग हटकर कुछ काम करने की हिम्मत जुटा पाते है। रूपा मुदगिल उन कुछ लोग में से एक हैं।
 
विज्ञापन

जेल में शशि कला की ऐश का किया था पर्दाफाश

know These Five Best Officers Who Made Special Image In Public
रूपा मुदगिल - फोटो : self
रूपा मुदगिल अपनी निडरता और बेकबकी के लिए जानी जाती है। उन्होंने देश के जैल सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार का उजागर किया था। रूपा ने एआईएडीएमके कि नेता वीके शशि कला को जेल में मिल रही वीआईपी ट्रीटमेंट के खिलाफ आवाज उठाई थी। उस वक्त शशिकला बैंगलुरू के प्रपन्ना अग्रहार सेंट्रल जेल में बंद थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed