{"_id":"5fc88a208ebc3e9b75441bbc","slug":"follow-these-five-easy-ways-and-increase-your-car-mileage-by-ten-percent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनाएं ये 5 आसान तरीके और 10 फीसदी तक बढ़ाएं अपनी कार का माइलेज, तुरंत दिखेगा असर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अपनाएं ये 5 आसान तरीके और 10 फीसदी तक बढ़ाएं अपनी कार का माइलेज, तुरंत दिखेगा असर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपकी कार पेट्रोल या डीजल की अचानक से ज्यादा खपत करने लगी है, तो आपको अपनी कार को नहीं बल्कि आदत बदलने की जरूरत है। आज हम आपको उन 5 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कार की माइलेज को 5 से 10 फीसद तक बढ़ा सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर...
एयर फिल्टर
2 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
कार का एयर फिल्टर जाम होने पर इसका सीधा असर कार की माइलेज पर पड़ता है। दरअसल इंजन के एयर फिल्टर में अक्सर गंदगी, धूल या मिट्टी के कण जम जाते हैं, जिससे यह जाम हो जाता है। इससे कार की इंजन पर असर पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है। इसलिए हर अंतराल पर कार का एयर फिल्टर को चेक कराना जरूरी होता है।
टायर प्रेशर
3 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Mercedes
हर छोटे अंतराल पर चेक कराते रहें कि टायर में हवा का प्रेशर कितना है। क्योंकि अगर आप कम हवा पर कार को चलाएंगे, तो इसका सीधा असर कार की माइलेज पर पड़ेगा। अगर आप अपनी कार के टायरों में बैलेंस हवा रखते हैं, तो आप करीब 3 फीसद तक माइलेज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा नार्मल हवा के मुकाबले अपनी कार के टायरों में Nitrogen हवा को भरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्दी-जल्दी ब्रेक घटाएगी माइलेज
4 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
जल्दी-जल्दी ब्रेक लगाने पर कार का माइलेज प्रभावित होता है। इसलिए हाइवे की तुलना में शहरों में आपकी कार कम माइलेज देती है। दरअसल अक्सर ट्रैफिक जाम या रेड लाइट पर जल्दबाजी के चक्कर में लोग तेज एक्सीलेटर का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे कार ईंधन की ज्यादा खपत करती है, जिससे माइलेज घट जाता है।
विज्ञापन
औरत स्पीड पर चलाएं कार
5 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
आसान भाषा में समझें तो, आप जितनी तेज कार चलाएंगे उतना ही कार इंजन की ज्यादा खपत करेगी। इससे कम माइलेज मिलेगा। इसके अलावा 10 kmph की रफ्तार से धीमे चलने पर भी कार ईंधन की ज्यादा खपत करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।