{"_id":"5afaa9854f1c1bdc408b57a6","slug":"karnataka-bjp-celebrate-victory-party-workers-are-cursing-congress-by-eating-sweets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: जश्न में डूबी भाजपा, मिठाइयां खाकर कांग्रेस पर तंज कस रहे कार्यकर्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: जश्न में डूबी भाजपा, मिठाइयां खाकर कांग्रेस पर तंज कस रहे कार्यकर्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Tue, 15 May 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव के नतीजों से बीजेपी में जश्न का माहौल है। बहुमत हासिल करने से भला भाजपा पीछे रहे लेकिन 100 सीटों के पार अपना कब्जा जमाने पर पार्टी उत्साहित है। पार्टी के आला नेताओं ने इस प्रदर्शन के बाद और नम्र होने की बात कही है लेकिन देशभर के 21 राज्यों को जीत लेने का अहंकार भी फूट सकता है।
जीत से उत्साहित बीजेपी जगह-जगह जश्न मना रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ये किसी होली-दिवाली के त्योहार जैसा है। कर्नाटक में तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिजाओं में रंग-अबीर घोल दिया है। पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं के लिए ये खुशी का मौका तो है ही साथ ही विरोधियों पर तंज कसने का भी माहौल है।
ऐसे में कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेता भी इस मौके को गंवाना नहीं चाहते हैं। एक तरफ मिठाइयों का दौर चल रहा है तो दूसरी तरफ बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस को भी आईना दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाने के बाद अपने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के सपने में एक कदम और बढ़ जाएगी। अभी देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। 21 वें राज्य कर्नाटक में भी भाजपा का सरकार बनाना लगभग तय है। बता दें कि 2014 में जब भाजपा सत्ता में अाई थी तब मात्र 8 राज्यों में भाजपा की सरकार थी। जबकि कांग्रस की 14 राज्यों में सरकार थी।
विज्ञापन
आज समीकरण बदल गए हैं और भाजपा की सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार है। अब कांग्रेस भाजपा से काफी पीछे रह गई है। आज देश में सिर्फ तीन राज्यों पुड्डुचेरी, पंजाब और मिजोरम में ही कांग्रेस की सरकार रह गई है।