फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, रात तीन बजे मची चीख पुकार

Sun, 20 Nov 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
indore patna express derailed near kanpur 45 dead

कानपुर के पास पुखराया में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। ये हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ। उस समय ज्यादातर यात्री नींद में थे। एसी कोच समेत 2 स्लीपर बोगियों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। 

तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी

indore patna express derailed near kanpur 45 dead

कानपुर के आईजी जकी अहमद से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 101 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि ये आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। 

तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी

indore patna express derailed near kanpur 45 dead

हादसे के बाद से बचाव कार्य लगातार जारी है। कई लोग अभी भी डिब्बों के भीतर फंसे हुए हैं। कटर की मदद से डिब्बों को काटकर फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश लगातार की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी

indore patna express derailed near kanpur 45 dead

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अनिल सक्सेना ने बताया कि इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बों में इंजन के बाद मौजूद लगेज बोगी, 2 जनरल डिब्बे, 1 एसी 2 टीयर, 3 एसी 3 टीयर, 1 एकस्ट्रा एसी 3 टीयर, एस 1 से एस 6 तक 6 स्लीपर कोच शामिल है। एस 1 और एस 2 बोगी को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

तस्वीरें : रात के अंधेरे में पटरी से उतरी ट्रेन ने ले ली कई लोगों की जिंदगी

indore patna express derailed near kanpur 45 dead

रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दे दिया है। प्रभू ने कहा है कि राहत-बचाव की टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed