फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई इंडियंस में इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की जगह लेगा ये श्रीलंकाई खिलाड़ी

Sun, 20 Nov 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
jayawardene replaces ricky ponting head coach of mumbai indians
मुंबई इंडियंस - फोटो : getty
दो बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा परिवर्तन किया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग को हेट कोच के पद से हटा कर नए कोच की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। 

मुंबई इंडियंस में इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की जगह लेगा ये श्रीलंकाई खिलाड़ी

jayawardene replaces ricky ponting head coach of mumbai indians
महेला जयवर्धने - फोटो : getty
श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पॉन्टिंग की जगह मुंबई इंडियन का नया प्रमुख कोच नियुक्त किया है। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके जयवर्धने इस वर्ष वर्ल्ड टी-20 में इंग्लैंड टीम के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में जुड़े थे। 

मुंबई इंडियंस में इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की जगह लेगा ये श्रीलंकाई खिलाड़ी

jayawardene replaces ricky ponting head coach of mumbai indians
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : getty
महेला जयवर्धने 2014 में श्रीलंका की वर्ल्ड टी-20 विजेता टीम के सदस्य थे। इससे पहले 2012 में श्रीलंकाई टीम उनकी कप्तानी में फाइनल तक पहुंची थी। घरेलू सरजमीं पर खेले गए फाइनल में वेस्टइंडीज ने श्रीलंकाई टीम को मात दी थी। जयवर्धने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी भी जुड़े रहे हैं। साल 2012 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स को प्लेऑफ दौर तक पहुंचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस में इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की जगह लेगा ये श्रीलंकाई खिलाड़ी

jayawardene replaces ricky ponting head coach of mumbai indians
महेला जयवर्धने - फोटो : getty
जयवर्धने ने अपने करियर में 55 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले और 133.18 की स्ट्राइक रेट से 1493 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक भी बनाए। श्रीलंका की ओर से वे  पांच टी20 विश्वकप खेले। जिसमें दो बार उनकी टीम उपविजेता और एक बार विजेता बनी। आईपीएल के अलावा वह दुनिया भर की कई टी-20 लीग्स में खेल चुके हैं। उन्होंने जमैका तलावाज, त्रिनिदाद एंड टोबागो स्टील, ससेक्स शार्क्स आदि टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें क्रिकेट के सबसे शातिर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस में इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की जगह लेगा ये श्रीलंकाई खिलाड़ी

jayawardene replaces ricky ponting head coach of mumbai indians
महेला जयवर्धने - फोटो : getty
इस फैसले से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल आ सकता है। रॉड मार्श के प्रमुख चयनकर्ता पद से इस्तीफा देने के बाद पॉन्टिंग इस पद को हासिल करने के बड़े  दावेदारों में से एक हैं।पोंटिंग के मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने 2015 आईपीएल खिताब जीता जबकि पिछले वर्ष वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed