हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
30 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Farmers protest: आज किसान मनाएंगे सद्भावना दिवस, दिन भर रखेंगे उपवास
किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना दिवस मनाएंगे और दिन भर का उपवास रखेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
किसान आंदोलन : राकेश टिकैत से मिलने आज गाजीपुर बॉर्डर जाएंगे हरियाणा के सभी खाप प्रतिनिधि
कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 65 दिनों से लगातार किसान आंदोलन जारी है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसक घटनाओं के बाद शुक्रवार को रोहतक के जाट भवन में सर्वखाप की पंचायत हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मॉडल टाउन-विश्वविद्यालय के बीच आज रात से बंद रहेगी मेट्रो सेवा
येलो लाइन (समयपुर बादली की तरफ) पर ट्रैक के रखरखाव के कारण शनिवार रात 11.30 बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक मॉडल टाउन से विश्व विद्यालय के बीच मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राजधानी में शीत लहर ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगले दो दिन भी इससे राहत की उम्मीद नहीं है। इस बार शीत लहर लगातार सातवें दिन जारी रही। इससे पहले वर्ष 2013 में लगातार छह दिन शीत लहर दर्ज की गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर