{"_id":"60143c7846ed287cb00611cf","slug":"tata-tiago-limited-edition-2021-to-be-launched-tata-tiago-price-in-india-tata-motors-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiago Limited Edition शनिवार को हो रही है लॉन्च, टाटा मोटर्स ने जारी किया टीजर वीडियो","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tiago Limited Edition शनिवार को हो रही है लॉन्च, टाटा मोटर्स ने जारी किया टीजर वीडियो
Fri, 29 Jan 2021 10:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Tata Tiago Limited Edition Teaser
- फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) शनिवार को एक नई Limited Edition Tiago (लिमिटेड एडिशन टियागो) कार लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी की घरेलू बाजार में एंट्री लेवल हैचबैक कार है। कार निर्माता ने लिमिटेड एडिशन टियागो का एक टीजर वीडियो शेयर किया और इसकी जानकारी दी। लिमिटेड एडिशन टाटा टियागो में रेगुलर मॉडल से अलग पेश करने के लिए नए डिजाइन अपग्रेड्स के साथ स्पोर्टियर लुक दिए जाने की संभावना है।
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
टाटा टियागो भारतीय कार निर्माता के लिए काफी तगड़ा प्रदर्शन करती रही है। कंपनी ने पिछले साल गुजरात में अपने साणंद प्लांट से 3,00,000 वीं यूनिट को तैयार कर रोल आउट किया था। टाटा मोटर्स ने टियागो को सबसे पहले 2016 में लॉन्च किया था। टियागो कंपनी के इंपैक्ट डिजाइन फिलॉसफी के तहत पहला उत्पाद था। और यह कार काफी आकर्षक कीमत पर ढेर सारे फीचर्स के साथ आती है। टाटा मोटर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से नई लिमिटेड एडिशन टाटा टियागो का टीजर जारी किया है।
More Convenience, More Style - Stay Tuned for adventures filled with unlimited fun in the New Tiago - Limited Edition. #VocalForLocal #Tiago #TataMotors #NewForever #TiagoLimitedEdition pic.twitter.com/suvV5lbmEN
— Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) January 29, 2021
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
टियागो टाटा के एंट्री-लेवल प्रोडक्ट का एक अहम हिस्सा है। लॉन्चिंग के बाद से लगभग चार वर्षों के दौरान यह तीन लाख से ज्यादा ग्राहकों की पसंद बनने में कामयाब रही है। टाटा का कहना है कि कार की लुक के साथ-साथ इसमें मिलने वाले फीचर्स की वजह से इसके संभावित खरीदारों ने इसे पसंद किया है। जबकि इसकी शुरुआती 4.69 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत की वजह से यह अपने प्रतिद्वंद्वियों को सीधे मुकाबला करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
इससे पहले पिछले साल 2020 में टाटा ने टियागो के बीएस6 वर्जन को लॉन्च किया था जो इसकी 'न्यू फॉरएवर' रेंज का हिस्सा है। टियागो 2020 में मामूली डिजाइन अपग्रेड किए गए हैं और कार मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें नया Revotron 1.2-लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलता है।
विज्ञापन
Tata Tiago
- फोटो : For Representation Only
टियागो Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 4-स्टार की रेटिंग हासिल करने में सफल रही है। इस कार में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग एसिस्ट और ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन शामिल हैं। इन सभी खासियतों की वजह से टियागो को ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ी है। अब टाटा पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच कार की लोकप्रियता को बढ़ाने की कोशिश में है।