{"_id":"6014956c76334a1e9c7f7204","slug":"cold-wave-broke-seven-years-record-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में शीत लहर ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, अभी नहीं है राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में शीत लहर ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, अभी नहीं है राहत की उम्मीद
Sat, 30 Jan 2021 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Jan 2021 04:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में शीत लहर ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगले दो दिन भी इससे राहत की उम्मीद नहीं है। इस बार शीत लहर लगातार सातवें दिन जारी रही। इससे पहले वर्ष 2013 में लगातार छह दिन शीत लहर दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन भी शीत लहर चली तो वर्ष 2008 का रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 कम 4 और अधिकतम सामान्य से 2 कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से कम होने की वजह से दोपहर में धूप निकलने के बाद भी सर्दी का अहसास बना रहा। शाम होते-होते गलन वाली सर्दी महसूस होने लगी। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 100 ऱ न्यूनतम 48 डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सुबह 9 बजे तक औसत श्रेणी का कोहरा रहा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, लोदी रोड इलाका 3.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। जाफरपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी और सर्द हवाएं ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास कराएंगी। रविवार से मौसमी परिस्थितियों में बदलाव होगा। इसके बाद ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तापमान का पैमाना
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, मैदानी इलाकों में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम दर्ज हो और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो तो शीत लहर घोषित की जाती है। राजधानी में इन दिनों न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है और गिरावट भी सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बनी हुई है।
दिल्ली की हवा बेहद खराब तो एनसीआर की खतरनाक
शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहा। उधर, एनसीआर में यह खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हवा खतरनाक रही। अगले दो दिन में इसमें सुधार की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का एक्यूआई 387 रहा।
उधर, गाजियाबाद में 423, ग्रेटर नोएडा का 420 और नोएडा में 415 दर्ज किया गया। सफर के अनुसार, अगले 24 घंटे में वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ देने की वजह से एक्यूआई में मामूली सुधार की उम्मीद है। एक फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार दिख सकता है। पिछले 24 घंटे में पीएम10 391 व पीएम2.5 218 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।
एक्यूआई के हालात
दिल्ली 387
नोएडा 415
ग्रेटर नोएडा 420
गाजियाबाद 423
गुरुग्राम 342
फरीदाबाद 392