हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
24 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज गुजरात में तीन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपने गृह राज्य गुजरात में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राजनाथ आज से दार्जिलिंग-सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर, करेंगे 'शस्त्र पूजा'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 और 25 अक्तूबर को क्रमशः दार्जिलिंग और सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह क्षेत्रों का दौरा करेंगे और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा दशहरा के शुभ अवसर पर वह 'शस्त्र पूजा' भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर में गंभीर स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण, आज और कल नहीं राहत की उम्मीद
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आज अलीपुर, मुंडका और वजीरपुर में एक्यूआई बेहद गिर गया है। इन हालात में स्वस्थ व्यक्ति की सेहत पर तो असर होता ही है, जिन्हे पहले से कोई बीमारी है उन लोगों पर गहरा असर पड़ता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। चार अक्तूबर को आयोजित हुई परीक्षा के नतीजे आयोग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर