{"_id":"5f9355718ebc3eefbb0764ff","slug":"wind-reaches-critical-level-in-delhi-ncr-relief-not-expected-today-and-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में गंभीर स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण, आज और कल नहीं राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में गंभीर स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण, आज और कल नहीं राहत की उम्मीद
Sat, 24 Oct 2020 01:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:00 PM IST
सार
- दिल्ली-गुरुग्राम के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
- ग्रेनो में औसत एक्यूआई 381, नोएडा में 369 और दिल्ली में 366 रिकॉर्ड
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के हालात चिंताजनक...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के अनुसार राजधानी के कई इलाकों में वायु की गुणवत्ता गंभीर स्थिति में पहुंच गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आज अलीपुर, मुंडका और वजीरपुर में एक्यूआई बेहद गिर गया है। इन हालात में स्वस्थ व्यक्ति की सेहत पर तो असर होता ही है, जिन्हे पहले से कोई बीमारी है उन लोगों पर गहरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही स्मॉग की घनी चादर छाई रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक में बृहस्पतिवार के मुकाबले एकाएक उछाल आने से दिल्ली, गुरुग्राम के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 को पार कर गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। उधर, देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में ग्रेटर नोएडा तीसरे व नोएडा पांचवें स्थान पर रहा। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 381 व नोएडा का 369 दर्ज किया गया। भिवाड़ी 390 एक्यूआई के साथ पहले और धारुहेड़ा (385) दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
गुरुग्राम में औसत एक्यूआई 344 और सुबह सात बजे सेक्टर-151 में 401 दर्ज किया गया। दिल्ली में बीते दिन के मुकाबले 60 अंकों के उछाल के साथ शाम चार बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 366 पर रहा, लेकिन अलीपुर में 447, शादीपुर में 441, मुंडका में 419, वजीरपुर 432, आनंद विहार 405, बवाना 413, विवेक विहार 422, रोहिणी 401, जहांगीरपुरी 418 व पटपड़गंज 415 दर्ज किया गया। इसी तरह गाजियाबाद के लोनी में एक्यूआई 386, संजय नगर में 331, इंदिरापुरम में 305 तथा वसुंधरा में 377 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉर कास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) का पूर्वानुमान है कि शनिवार और रविवार को वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर में जा सकती है। इसे देखते हुए पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) भी जरूरत के हिसाब से कदम उठाने को तैयार है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा की चाल में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
ईपीसीए की अपील, मास्क जरूर पहनें
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ईपीसीए ने कहा कि शनिवार को कुछ देर के लिए दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर स्तर पर प्रदूषित हो सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि 25 अक्तूबर को हवा की दिशा बदलने पर प्रदूषण पर क्या असर पड़ेगा। इस वक्त प्रदूषण रोकने के सभी विकल्पों पर सख्ती से काम करना है और लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क जरूर पहनना चाहिए।
कहां कितना रहा औसत एक्यूआई
शहर 23 अक्तूबर 22 अक्तूबर
फरीदाबाद 360 315
ग्रेटर नोएडा 381 328
दिल्ली 366 306
नोएडा 369 308
गुरुग्राम 334 215
गाजियाबाद 344 318
(आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक शाम 4 बजे तक)