फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh will be on a two-day visit to Darjeeling and Sikkim on Oct 24-25

दार्जिलिंग पहुंचकर राजनाथ सिंह ने बढ़ाया जवानों का हौसला, कहा-आप लोगों की वजह से देश सुरक्षित

Sat, 24 Oct 2020 09:48 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 24 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh will be on a two-day visit to Darjeeling and Sikkim on Oct 24-25
Rajnath singh - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर दार्जिलिंग पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से 33 कोर सेना मुख्यालय सुकना पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध चाहता है, हमने हमेशा उसी के लिए प्रयास किया है। लेकिन हमारे जवानों को समय-समय पर अपनी सीमाओं, अखंडता और सार्वभौमिकता की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करना पड़ा है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि गलवां घाटी में बिहार रेजिमेंट के हमारे 20 जवानों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए खुद को बलिदान कर दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि आपकी वजह से देश और उसकी सीमाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


अगले दिन यानी रविवार की सुबह सेना के विशेष विमान से सिक्किम के लिए रवाना होंगे। वहां वे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित एक बुनियादी ढांचा परियोजना का उद्घाटन करेंगे और शस्त्र पूजा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed