फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी ने शुरू की अगले साल की तैयारी! मुंबई से करारी हार के बाद बताया आगे का प्लान

Sat, 24 Oct 2020 03:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 24 Oct 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: MS Dhoni started preparations for next year! After further defeat from Mumbai, further plan told
एमएस धोनी - फोटो : PTI

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2020 किसी भी मायने में अच्छा नहीं बिता। पहले रैना और हरभजन ने खेलने से इंकार किया, फिर खिलाड़ी चोटिल हुए और अब 11 में आठ मैच हारकर टीम प्लेऑफ की दौड़ से भी लगभग बाहर हो गई। मुंबई के खिलाफ शुक्रवार को मिली करारी हार से निराश धोनी ने अगले साल के आईपीएल की तैयारी शुरू करने के संकेत दे दिए।

IPL 2020: MS Dhoni started preparations for next year! After further defeat from Mumbai, further plan told
एमएस धोनी - फोटो : PTI

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि अगले साल को ध्यान में रखते हुए बाकी तीन मैचों में युवाओं को परखा जाएगा। मुंबई इंडियंस के हाथों दस विकेट से मिली हार के बाद धोनी ने कहा, ‘इस तरह के प्रदर्शन से दुख होता है। हमें देखना होगा कि गलती कहां हुई। यह हमारा साल नहीं था। आप भले ही आठ विकेट से हारें या दस विकेट से। वह मायने नहीं रखता लेकिन देखना यह है कि हम टूर्नामेंट में इस समय कहां है और यही दुखी करता है।’

IPL 2020: MS Dhoni started preparations for next year! After further defeat from Mumbai, further plan told
एमएस धोनी - फोटो : Social media

उन्होंने कहा, ‘हमें दूसरे मैच से ही देखना था कि हम कहां गलत है। रायुडू चोटिल हो गया और बाकी बल्लेबाज अपना दो सौ फीसदी नहीं दे पाए। किस्मत ने भी हमारा साथ नहीं दिया। जिन मैचों में हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। वहां टॉस नहीं जीत सके। जब हमने पहले बल्लेबाजी की तो ओस थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: MS Dhoni started preparations for next year! After further defeat from Mumbai, further plan told
एमएस धोनी - फोटो : twitter@ChennaiIPL

तीन बार की चैंपियन टीम के कप्तान ने कहा, ‘खराब प्रदर्शन करने पर सौ बहाने दिए जा सकते हैं लेकिन सबसे अहम यह है कि हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेल सके। क्या हमने अब तक के अपने रिकार्ड के अनुसार खेला। नहीं, हमने कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।’

विज्ञापन
IPL 2020: MS Dhoni started preparations for next year! After further defeat from Mumbai, further plan told
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : @IPL

धोनी ने कहा कि अगले साल के लिए तस्वीर साफ होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘अगले साल बहुत सारे अगर मगर होंगे। आने वाले तीन मैचों में युवा खिलाड़ियों को परखा जाएगा। अगले साल को ध्यान में रखकर देखेंगे कि कौन डैथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर सकता है और कौन बल्लेबाजी का दबाव झेल सकता है। अगले तीन मैचों में नए चेहरों को आजमाया जाएगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed