हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
ट्रेन छूटने से आधे घंटे पहले जारी होगा दूसरा आरक्षण चार्ट, नियम आज से लागू
कोरोना काल में रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियम में बदलाव किया है। यह बदलाव शनिवार यानी आज से अमल में आ जाएगा। इसके मुताबिक, अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन स्टेशन से छूटने से आधे घंटे पहले जारी होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
डीयू : आज जारी हो सकती है पहली कटऑफ, छात्रों से कॉलेज न आने का आग्रह
दिल्ली विश्वविद्यालय में लगभग 70 हजार सीटों पर दाखिले के लिए पहली कटऑफ शनिवार को जारी हो सकती है। कटऑफ जारी होने के बाद प्रशासन ने छात्रों को कॉलेज नहीं आने को कहा है। कोरोना महामारी के कारण इस साल प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
रामविलास पासवान की आज पटना में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान की आज पटना में अंत्येष्टि होगी। शुक्रवार को लोजपा कार्यालय पर पासवान के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। आज दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2020: लगातार तीन हार से परेशान KXIP, सामने आत्मविश्वास से लबरेज KKR
लगातार तीन मैच हार चुकी किंग्स इलेवन पंजाब को इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान ढर्रे पर लाने के लिए शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे केकेआर से भिड़ना होगा। दिनेश कार्तिक का फॉर्म जरूर खराब चल रहा हो, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है।
यहां पढ़ें पूरी खबर