फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU: The first cutoff can be released today

डीयू : आज जारी हो सकती है पहली कटऑफ, छात्रों से कॉलेज न आने का आग्रह

Sat, 10 Oct 2020 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
DU: The first cutoff can be released today
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय में लगभग 70 हजार सीटों पर दाखिले के लिए पहली कटऑफ शनिवार को जारी हो सकती है। कटऑफ जारी होने के बाद प्रशासन ने छात्रों को कॉलेज नहीं आने को कहा है। कोरोना महामारी के कारण इस साल प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। पहली कटऑफ के आधार पर विद्यार्थी 12 से 14 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं। फीस जमा कराने के लिए छात्रों को प्रत्येक कटऑफ में पांच दिन मिलेंगे।
विज्ञापन


डीयू में दाखिले के लिए इस साल 3.54 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस बार कटऑफ बीते साल की तुलना में अधिक होने की संभावना है। गौरतलब है कि बीते साल हिंदू कॉलेज ने पॉलिटिक्ल साइंस ऑनर्स के लिए सर्वाधिक 99 फीसदी कटऑफ निकाली थी। लेडी श्रीराम कॉलेज में बीए प्रोग्राम और मनोविज्ञान ऑनर्स के लिए कटऑफ 98.75 फीसदी रही थी।
विज्ञापन


डीयू ने कॉलेजों को शनिवार दोपहर तक कटऑफ जारी करने को कहा है। सभी कॉलेजों के प्राचार्य कटऑफ को अंतिम रुप देने में लगे हैं। बीते माह सेंट स्टीफंस कॉलेज ने पहली कटऑफ जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed