फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: शारजाह में RR की करारी हार, दिल्ली के इन पांच सूरमाओं के आगे टेके घुटने

Sat, 10 Oct 2020 01:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 10 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs DC: Five Star Performers of Delhi Capitals against Rajasthan Royals
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। टीम ने एक बार फिर से तीन क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान को शिकस्त दे दी। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

IPL 2020: RR vs DC: Five Star Performers of Delhi Capitals against Rajasthan Royals
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : twitter@IPL

मार्कस स्टोइनिस:
दिल्ली के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने एक बार फिर से बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाने के साथ ही विकेट भी दिलाए। स्टोइनिस ने 30 गेंदों में 39 रन बनाए।  उसके बाद गेंदबाजी में दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के बड़े विकेट अपने नाम किए।

IPL 2020: RR vs DC: Five Star Performers of Delhi Capitals against Rajasthan Royals
शिमरोन हेटमेयर - फोटो : twitter@DelhiCapitals

शिमरोन हेटमेयर:
एक वक्त मुश्किल में दिख रही दिल्ली की तरफ से हेटमेयर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक 45 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 24 गेंदों में एक चौका और पांच छक्के लगाए। इसके अलावा हेटमेयर ने फील्डिंग भी शानदार की। उन्होंने स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और श्रेयस गोपाल के तीन कैच पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs DC: Five Star Performers of Delhi Capitals against Rajasthan Royals
आर अश्विन - फोटो : Social Media

रविचंद्रन अश्विन:
अश्विन ने कसी हुई गेंदबाजी की और राजस्थान के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। उन्होंने बटलर का बड़ा विकेट अपने नाम किया। अश्विन ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके।

विज्ञापन
IPL 2020: RR vs DC: Five Star Performers of Delhi Capitals against Rajasthan Royals
कगिसो रबादा - फोटो : twitter@DelhiCapitals

कागिसो रबाडा:
तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा हालांकि शुरुआत में काफी महंगे साबित हुए लेकिन अपने दूसरे स्पेल में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। रबाडा ने 3.4 ओवर में 35 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। रबाडा ने तेवतिया, आरोन और आर्चर का शिकार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed