हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
10 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना मंगलवार को सुबह सवा आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों को स्थापित किया गया है। इनके 414 मतगणना हाल में मतों की गिनती की जाएगी। जिसके लिए 78 केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती स्थानीय पुलिस के साथ की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव मतगणना, क्या शिवराज का बचेगा ताज
मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज होने जा रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर होगी। इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
एससीओ सम्मेलन आज
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर महीनों से चल रहे तनाव के बीच पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक मंच पर होंगे। दोनों नेता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रध्यक्षों की बैठक में शिरकत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
IPL 2020: खिताबी भिड़ंत में दिल्ली-मुंबई आमने-सामने
आईपीएल का 13वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। यूएई में खेली गई इस चर्चित टी-20 लीग का फाइनल आज दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना होगा। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली का सामना चार बार की चैंपियन मुंबई से होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...