फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: पांचवें खिताब से बस एक कदम दूर मुबंई, कप्तान रोहित ने किया इस ओर इशारा

Mon, 09 Nov 2020 09:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Final MI vs DC: Rohit Sharma says There will be a bit of psychological advantage for Mumbai Indians
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @ipl

पांचवें आईपीएल खिताब से एक कदम दूर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात से इनकार नहीं किया कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले फाइनल में उनकी टीम को ‘मामूली मनोवैज्ञानिक बढ़त’ होगी। हालांकि, रोहित ने पिछली शानदार जीत पर ध्यान देने से इनकार कर दिया।


 

IPL 2020 Final MI vs DC: Rohit Sharma says There will be a bit of psychological advantage for Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan

मुंबई इंडियंस ने इस सत्र के दौरान पिछली तीन भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया। पहले चरण के मैच में पांच विकेट से और दूसरे चरण में नौ विकेट से जीत हासिल की और फिर क्वालीफायर में उसे 57 रन से शिकस्त दी।

IPL 2020 Final MI vs DC: Rohit Sharma says There will be a bit of psychological advantage for Mumbai Indians
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित ने सोमवार को कहा, 'हां, थोड़ा मनोवैज्ञानिक लाभ होगा। लेकिन हमने आईपीएल में देखा है कि प्रत्येक दिन नया दिन होता है, हर दिन नया दबाव होता है और हर मैच नया मैच होता है। उन्होंने कहा, 'इसलिए आप उसके बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते जो बीते समय में हुआ है।' फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर मुंबई इंडियंस के कप्तान ने हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया कि कोई भी जीत टीम का आत्मविश्वास बढ़ा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 Final MI vs DC: Rohit Sharma says There will be a bit of psychological advantage for Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रोहित ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हम इन खिलाड़ियों से पहले कैसा खेले और हमने उन्हें हरा दिया था। हमें सिर्फ यह सोचने की जरूरत होगी कि वे नई टीम है और हम इस प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बतौर टीम क्या करेंगे।' रोहित ने कहा, 'यह हमारे लिये इतना ही सरल है और हम मैदान पर सही चीजें करना जारी रखेंगे, तो मुझे भरोसा है कि हम पांचवां खिताब भी अपनी झोली में डाल लेंगे।'

विज्ञापन
IPL 2020 Final MI vs DC: Rohit Sharma says There will be a bit of psychological advantage for Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

ट्रेंट बोल्ट को पहले क्वालीफायर में ग्रोइन की मामूली चोट थी लेकिन कप्तान को भरोसा है कि वह टीम के सबसे अहम मैच के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा, 'ट्रेंट काफी अच्छा दिख रहा है। वह हम सभी के साथ आज सत्र में हिस्सा लेगा और हम देखेंगे कि वह कैसा करता है। उसने पिछले कुछ दिनों में अच्छा सुधार किया है इसलिए उम्मीद करते हैं कि वह खेले।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed