हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
{"_id":"60974044efd4e739f4131a41","slug":"hindi-news-headlines-9-may-today-important-and-big-news-stories-of-9-may-updates-on-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
9 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sun, 09 May 2021 07:37 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 09 May 2021 07:37 AM IST
विज्ञापन
बड़ी खबर
- फोटो : amar ujala
कोरोना का कहर
- फोटो : पीटीआई
180 जिलों में सप्ताह भर से कोई नया मामला नहीं
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हों लेकिन सरकार का दावा है कि देश के 180 जिलों में सप्ताह भर से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। ठीक इसी तरह 18 जिलों में 14 और 54 जिलों में 21 दिन से नए मामले नहीं मिले हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अमित शाह, सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : PTI
असम में सीएम पद के लिए हिमंत के नाम पर सहमति संभव
असम में ऐतिहासिक जीत पाने के छह दिन बाद भी राज्य में ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ की कशमकश से गुजर रही भाजपा की यह गुत्थी आखिर सुलझने का दावा किया गया है। शनिवार को दोनों वरिष्ठ नेताओं सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा को दिल्ली तलब कर बातचीत की गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी: बीएचयू कोविड अस्पताल का आज सीएम करेंगे निरीक्षण
वाराणसी में बीएचयू में बनकर तैयार 750 बेड के अस्थायी हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी आएंगे। दोपहर में अस्पताल का जायजा लेने के साथ ही मुख्यमंत्री यहां कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधि भी रहेंगे।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस
- फोटो : PTI
सांसों की ट्रेन: आज पहली बार कानपुर आएगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
शासन की ओर से कानपुर में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अब रेलवे के जरिये ऑक्सीजन सीधे यहां आएगी और यहीं से अन्य जिलों को भी आपूर्ति की जाएगी। रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस रविवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच कानपुर पहुंचेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर