फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus india updates today, No new covid 19 case for seven days in 180 districts

Coronavirus : 180 जिलों में सप्ताह भर से कोई नया मामला नहीं, इन 12 राज्यों में बढ़ रहे सक्रिय मरीज

Sun, 09 May 2021 05:19 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 May 2021 05:19 AM IST
सार

कोरोना महामारी को लेकर मंत्री समूह की बैठक में दी गई जानकारी।अधिकारियों ने बताया, 18 जिलों में 14 और 54 जिलों में 21 दिन से नया मामला नहीं मिला।

विज्ञापन
Coronavirus india updates today, No new covid 19 case for seven days in 180 districts
कोरोना स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हों लेकिन सरकार का दावा है कि देश के 180 जिलों में सप्ताह भर से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। ठीक इसी तरह 18 जिलों में 14 और 54 जिलों में 21 दिन से नए मामले नहीं मिले हैं। जबकि 32 जिले ऐसे हैं जो रेड जोन से बाहर हैं। यहां बीते 28 दिन से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं हुआ है। शनिवार को कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर हुई मंत्री समूह की 25वीं बैठक में अधिकारियों ने बताया कि देश में 4.88 लाख मरीज इस समय आईसीयू में हैं। जबकि 1.70 लाख वेंटिलेटर और 9.02 लाख मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट बेड पर हैं।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि एक व्यक्ति को वैक्सीन की दो खुराक लेना बेहद जरूरी है। इसलिए जिन लोगों ने पहली खुराक ले ली है उन्हें सबसे पहले दूसरी खुराक मिलनी चाहिए। इसे लेकर राज्यों से भी प्राथमिकता देने के लिए कहा है। बैठक में बताया गया कि देश अब एक दिन में 25 लाख सैंपल की जांच कर सकता है।
विज्ञापन


एनसीडीसी के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि छोटे कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाना बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस के मामले इन क्षेत्रों में बढ़ने लगे हैं लेकिन यहां कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से काफी नुकसान देश को झेलना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र (1.27), कर्नाटक (3.05), केरल (2.35), उत्तर प्रदेश (2.44), तमिलनाडु (1.86), दिल्ली (1.92), आंध्र प्रदेश (1.90), पश्चिम बंगाल ( 2.19), छत्तीसगढ़ (2.06), राजस्थान (2.99), गुजरात (2.40) और मध्य प्रदेश में 2.24 फीसदी संक्रमण बढ़ोतरी दर मिली है जो पिछले सात दिन से लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू (शहरी), गंजम, पुणे, दिल्ली, नागपुर, मुंबई, एर्नाकुलम, लखनऊ, कोझीकोड (कालीकट), ठाणे, नासिक, मलप्पुरम, त्रिशूर, जयपुर, गुड़गांव, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, चंद्रपुर, कोलकाता, पलक्कड़ में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज हैं जिनका अभी उपचार चल रहा है। बैठक में समूह एक अध्यक्ष डॉ वी के पॉल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के प्रभावी नैदानिक प्रबंधन के लिए अस्पताल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed