{"_id":"609626d48ebc3e8dbb659866","slug":"britain-woman-gave-birth-to-her-kid-in-less-than-a-minute-creates-a-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रॉकेट बेबी: बाथरूम में टॉयलेट करने गई थी महिला, 27 सेकेंड्स बाद बच्चा लेकर निकली बाहर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
रॉकेट बेबी: बाथरूम में टॉयलेट करने गई थी महिला, 27 सेकेंड्स बाद बच्चा लेकर निकली बाहर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 08 May 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी महिला के मां बनने का अहसास सबसे खास होता है, लेकिन लेबर पेन का दर्द भी काफी असहनीय होता है। ये दर्द एक साथ कई हड्डियों के टूटने के बराबर होता है। लेकिन ब्रिटेन में एक महिला ने महज 27 सेकेंड्स में बच्चे को जन्म देकर रिकॉर्ड बना दिया है। 29 वर्षीय सोफी बग दुनिया की चुनिंदा खुशनसीब महिलाओं में से एक है, जिन्हें लेबर पेन नहीं हुआ।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सोफी बग 38 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी। आधी रात में अचानक टॉयलेट करने के लिए बाथरूम में गई। लेकिन टॉयलेट करने की जगह सोफी ने अपने बच्चे को जन्म दे दिया। इसमें सोफी को सिर्फ 27 सेकेंड्स लगे और एक ही पुश में बच्चा बाहर आ गया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोफी ने बताया कि बाथरूम जाने से पहले वो अपनी दोस्त से मैसेज पर बात कर रही थी। सोफी ने अपने दोस्त को मैसेज से ये भी बताया था कि मैं अच्छी नहीं फील कर रही हूं और इसके बाद फोन रख के बाथरूम में चली गई। बाथरूम के भीतर महज 27 सेकेंड्स में बिना किसी दर्द के उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोफी के पति क्रिस भी इस घटना से काफी हैरान और परेशान हो गए थे। बाथरूम में जब सोफी ने जब पैरों के बीच अपने बच्चे के सिर को देखा, तो उन्होंने क्रिस को आवाज लगाई। क्रिस तुरंत बाथरूम में आकर बच्चे को बाहर खींच लिया। घर पर बच्चे के जन्म के बाद क्रिस बच्चे और मां को लेकर हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टर ने सोफी और उनके बच्चे को स्वस्थ बताया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डेली मेल की रिपोर्ट के रिपोर्ट के मुताबिक, महज एक पुश में ही सोफी ने बच्चे को जन्म दे दिया। बता दें कि सोफी इससे पहले भी दो बार मां बन चुकी हैं, लेकिन ये उनकी सबसे तेज डिलीवरी थी। सोफी ने बताया कि उनका पहला बच्चा केवल 12 मिनट में पैदा हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।