{"_id":"6af7e9e7cb301615e7008669","slug":"cbi-conducted-searches-in-many-states-in-last-few-days-in-mahadev-betting-app-case-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव सट्टा केस में एक्शन: छह राज्यों के 33 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, चंद्राकर से पूछताछ में कई खुलासे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महादेव सट्टा केस में एक्शन: छह राज्यों के 33 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, चंद्राकर से पूछताछ में कई खुलासे
Sat, 14 Nov 2026 10:26 AM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:26 AM IST
सार
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को जब्त किया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महादेव सट्टा मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाल के दिनों में छह राज्यों में छापेमारी की है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में इस मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिनके आधार पर विभिन्न राज्यों में छापेमारी की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की जांच के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों में छह राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इनसे बेटिंग ऐप के लेनदेन में म्यूल बैंक खातों (दूसरों के नाम पर इस्तेमाल किए जाने वाले बैंक खाते) और हवाला नेटवर्क के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।
सीबीआई ने बताया कि यह कार्रवाई ऐप के प्रमुख प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर से मिली जानकारी के आधार पर की गई। चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सीबीआई ने एक नवंबर को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में की गई इन छापेमारी के दौरान बेटिंग प्लेटफॉर्म के पैनल ऑपरेटरों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। सीबीआई के प्रवक्ता के मुताबिक, कई जगहों पर लाइव बेटिंग और जुए के पैनल चलते हुए मिले, जिन्हें बाद में बंद करा दिया गया।