फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 05 Aug 2021 05:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 05:10 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines 5 august Today: Important and big news stories of 5 august updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headlines 5 august Today: Important and big news stories of 5 august updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

संवाद: यूपी के गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से आज बात करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यूपी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस मना रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines 5 august Today: Important and big news stories of 5 august updates on Amar Ujala
असम और मिजोरम सीमा विवाद - फोटो : facebook

सीमा विवाद सुलह की कोशिश: असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच आइजोल में बैठक आज
असम-मिजोरम सीमा विवाद से पैदा हुए तनावपूर्ण हालात पर काबू पाने के लिए दोनों ही राज्य सरकारों ने प्रयास तेज कर दिया है। 26 जुलाई की घटना की पुनरावृत्ति रोकने और सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को दोनों ही राज्यों के मंत्रियों के बीच बैठक होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines 5 august Today: Important and big news stories of 5 august updates on Amar Ujala
विनेश फोगाट - फोटो : twitter

हरियाणा: विश्व की नंबर एक महिला पहलवान विनेश फौगाट का मुकाबला आज, रियो ओलंपिक का घाव टोक्यो में भरने का मौका
विश्व की नंबर वन महिला पहलवान विनेश फौगाट टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार को अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। उनका मुकाबला स्वीडन की महिला पहलवान सोफिया मैटसन से होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headlines 5 august Today: Important and big news stories of 5 august updates on Amar Ujala
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर: आज आयुष विश्वविद्यालय की जमीन का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी, 28 अगस्त को राष्ट्रपति रखेंगे आधारशिला
गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भटहट के पिपरी में प्रस्तावित आयुष विश्वविद्यालय की जमीन का निरीक्षण करेंगे। 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed