फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inspected land of Ayush University in Gorakhpur

गोरखपुर: सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय की जमीन का किया निरीक्षण, 28 अगस्त को राष्ट्रपति रखेंगे आधारशिला

Thu, 05 Aug 2021 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Aug 2021 12:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के निरीक्षण की सूचना पर दौड़े अफसर, चमकाया गया निर्माण स्थल समेत पूरा मार्ग

विज्ञापन
CM Yogi inspected land of Ayush University in Gorakhpur
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भटहट के पिपरी में प्रस्तावित आयुष विश्वविद्यालय की जमीन का निरीक्षण किया। 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर ही मुख्यमंत्री जरूरी तैयारियों का जायजा लेने वहां गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उनके निरीक्षण की सूचना मिलते ही बुधवार की दोपहर में ही डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियां जांचने के साथ ही निर्माण स्थल व वहां पहुंचने वाले मार्ग की सफाई कराई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सुबह मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनी। इसके बाद वह आयुष विश्वविद्यालय की भूमि के निरीक्षण के लिए भटहट के पिपरी एवं तरकुलहां के लिए प्रस्थान किए। वहां से लौटते समय सदर तहसील के सोनबरसा व सिक्टौर गांव में बनकर तैयार गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय का भी निरीक्षण किया। राष्ट्रपति, 28 अगस्त को इस विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। वहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री, श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के एक वर्ष पूरे होने पर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कार्यक्रम स्थल के पास ही हेलीपैड बनाने का दिया निर्देश

बुधवार को एनेक्सी भवन में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हेलीकाप्टर के उतरने के लिए खाद कारखाना के पास स्थित सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) परिसर में जगह चिह्नित की गई है।

इस पर मुख्यमंत्री ने भटहट के पिपरी-तरकुलहा गांव में शिलान्यास स्थल के निकट ही हैलीपैड के लिए जमीन तलाश करने का निर्देश दिया। उन्होंने बुधवार को शिलान्यास स्थल देखने की इच्छा भी जाहिर की। उसके बाद जिलाधिकारी विजय किरण आनंद एवं मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, तहसीलदार डॉ संजीव दीक्षित, एसपी सिटी सोनम कुमार ने ग्राम पिपरी एवं तरकुलहा में चिन्हित 52 एकड़ जमीन का निरीक्षण कर हैलीपैड की संभावनाएं तलाश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed