{"_id":"610b00518ebc3e88dc64f889","slug":"meeting-between-ministers-of-assam-and-mizoram-in-aizawl-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद सुलह की कोशिश: असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच आइजोल में बैठक आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा विवाद सुलह की कोशिश: असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच आइजोल में बैठक आज
Thu, 05 Aug 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, आइजोल।
एजेंसी, आइजोल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:32 AM IST
सार
- बैठक सुबह 11 बजे आइजल क्लब में होगी
- मिजोरम के गृह मंत्री असम के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीमा विवाद के समाधान पर चर्चा करेंगे
विज्ञापन
असम-मिजोरम सीमा विवाद
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम-मिजोरम सीमा विवाद से पैदा हुए तनावपूर्ण हालात पर काबू पाने के लिए दोनों ही राज्य सरकारों ने प्रयास तेज कर दिया है। 26 जुलाई की घटना की पुनरावृत्ति रोकने और सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को दोनों ही राज्यों के मंत्रियों के बीच बैठक होगी।
विज्ञापन
मिजोरम के गृह मंत्री लालचामिलाना, भू-राजस्व मंत्री लालरुआतकिमा और गृह विभाग के सचिव वनलालगाईसाका असम के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीमा विवाद के समाधान पर चर्चा करेंगे। मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने बताया कि यह बैठक सुबह 11 बजे आइजल क्लब में होगी।
विज्ञापन
असम के सूत्रों के मुताबिक असम सरकार मंत्री अतुल बोरा और अशोक सिंघल को बातचीत के लिए भेज रही है। दरअसल, बीते 26 जुलाई को सीमा विवाद के दौरान मिजोरम के कोलासिब जिले के वायरेंग्टे कस्बे में दोनों पक्षों के लोग और पुलिस बल सभी एक दूसरे के आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन
इस संघर्ष में असम के छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी तथा 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्विट किया कि असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच पांच अगस्त को होने वाली बैठक में सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।
बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद दोनों ही पक्षों ने आपसी तनाव कम करने के लिए बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया।
इससे पहले सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एलान किया था कि वह दो मंत्रियों को को बातचीत के लिए मिजोरम भेजेंगे। हिमंत ने यह कदम मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने के फैसले के बाद उठाया।
अघोषित नाकाबंदी दसवें दिन भी जारी
दोनों ही राज्यों की ओर से शांति बहाल करने के चरणबद्ध प्रायासों के बीच ही कछार जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर मिजोरम के खिलाफ जारी अघोषित आर्थिक नाकाबंदी दसवें दिन भी जारी रहा। वायरेंग्टे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते 26 जुलाई से असम से एक भी वाहन मिजोरम नहीं आया है।