हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
23 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
UP Election 2022 : आज बांदा में सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल
बुंदेलखंड के अहम जिलों में शामिल बांदा का इतिहास काफी समृद्ध रहा है। इस जिले का नाम ऋषि बामदेव के नाम पर पड़ा था, जिसे बाद में बांदा कहा जाने लगा। आज भी यहां बामदेव मंदिर है। आजादी के आंदोलन में भी यहां के क्रांतिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Omicron : देश में अब तक 250 ओमिक्रॉन संक्रमित, पीएम मोदी आज अफसरों के साथ करेंगे बैठक
कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप अब देश के 15 राज्यों में पहुंच चुका है। इसके प्रसार को देखते हुए आईआईटी के विशेषज्ञों ने फरवरी माह में तीसरी लहर की आशंका जताई है। दिल्ली सरकार ने खतरे को देखते हुए क्रिसमस व नववर्ष की पार्टियों पर रोक लगा दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: आज मेरठ आएंगे नितिन गडकरी, नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण
वर्ष-2016 में नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था। इसे चार चरणों में बनाया गया है। डासना से मेरठ तक 32 किमी के एक्सप्रेसवे का निर्माण तीन वर्ष पहले शुरू हुआ। हालांकि, अप्रैल-2021 में इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया ।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज से मिल सकती है राहत: हवाओं की रफ्तार हुई कम, ठंड से मिली राहत, दिल्ली में 26 से बारिश की संभावना
समूचे उत्तर भारत के साथ दिल्ली-एनसीआर सर्द हवाओं की चपेट में है। हवाओं की दिशा बदलने और रफ्तार कम होने की वजह से बुधवार दोपहर सर्दी से हल्की राहत मिली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...