फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   wind speed reduced relief from cold possibility of rain from 26 december in delhi

आज से मिल सकती है राहत: हवाओं की रफ्तार हुई कम, ठंड से मिली राहत, दिल्ली में 26 से बारिश की संभावना

Thu, 23 Dec 2021 12:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Dec 2021 12:34 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 24 व न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से लगातार न्यूनतम पारे में वृद्धि होगी व अगले एक सप्ताह में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। 

विज्ञापन
wind speed reduced relief from cold possibility of rain from 26 december in delhi
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समूचे उत्तर भारत के साथ दिल्ली-एनसीआर सर्द हवाओं की चपेट में है। हवाओं की दिशा बदलने और रफ्तार कम होने की वजह से बुधवार दोपहर सर्दी से हल्की राहत मिली है। हालांकि, 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ सर्द सुबह में लोग ठिठुर गए। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सप्ताहंत तक सर्दी से हल्की राहत रहेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इस वजह से मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। इस कड़ी में 26 से लेकर 28 दिसंबर तक हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम पारे में वृद्धि होगी, जिससे ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। वहीं, बुधवार को हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी की ओर होने के साथ चार किमी प्रतिघंटा तक दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में भी हवा की रफ्तार कम होने के साथ बदली हुई दिशा बनी रहेगी। इससे उत्तर दिशा की ओर से आने वाली सर्द हवाओं से मिली राहत जारी रहेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम पारा सामान्य से तीन कम 4.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह के समय सर्द हवाओं की वजह से लोग ठिठुरते नजर आए तो दोपहर में लोगों ने हल्की धूप से सर्दी से राहत पाई। हालांकि, शाम होते ही पारा लुढ़कने के कारण लोगों की कंपकपी छूट गई। बीते 24 घंटे में हवा में आद्रता का स्तर 29 से 94 फीसदी तक दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरे की चादर छाई रही जो कि धूप निकलने के साथ छंटना शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 24 व न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से लगातार न्यूनतम पारे में वृद्धि होगी व अगले एक सप्ताह में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। गौरतलब है कि बीते सोमवार को न्यूनतम पारा सामान्य से पांच कम 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे कम पारा रहा था। वहीं, मंगलवार को यह सामान्य से चार कम चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। इस वजह से दोनों ही दिन शीतलहर रिकॉर्ड की गई थी। 


लोधी रोड रहा सबसे ठंडा इलाका
सर्द हवाओं की वजह से लोधी रोड इलाका 4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा आयानगर में 4.8, जफरपुर में 5.5, पीतमपुरा में 9.6 व गुरुग्राम में 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रिकॉर्ड हुआ।

अधिकतम तापमान-24 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-  6 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5: 30 बजे
सूर्योदय का समय: 7: 11 बजे
-सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चल सकता है। शाम होते ही ठिठुरन का अहसास बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed