बिग बैंग थ्योरी ब्रह्मांड की उत्पत्ति को लेकर अब तक का सबसे स्थापित सिद्धांत है। बिग बैंग से पहले समय और स्पेस जैसी कोई चीज नहीं थी। ब्रह्मांड का सारा कुछ एक बिंदु में कैद था। अचानक हुए एक महाविस्फोट के बाद ये दुनिया अस्तित्व में आई। इस महाविस्फोट के बाद धीरे धीरे कई आकाशगंगाएं बननी शुरू हुईं और इस ब्रह्मांड की फैलने की गति में वृद्धि हुई। बिग बैंग के बाद इन आकाशगंगाओं का निर्माण कैसे हुआ? इसको लेकर हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। इसी की जानकारी जुटाने के लिए NASA का James Webb Telescope अंतरिक्ष में जाने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि ये हब्बल टेलीस्कोप की जगह लेने वाला है। James Webb Telescope ब्रह्मांड के कई रहस्यों को सुलझाने का काम करेगा। ये उन आकाशगंगाओं के बारे में जानकारी जुटाएगा, जो बिग बैंग के बाद बनी थीं। इसके निर्माण में करीब 9.7 बिलियन डॉलर का खर्चा आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
NASA's James Webb Space Telescope Launch: अंतरिक्ष में जाने के लिए तैयार है नासा का जेम्स वेब, ब्रह्मांड के शुरुआती पलों को करेगा कैद
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन