हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
11 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
लखीमपुर बवाल: पुलिस टीम ने घटनास्थल पर खंगाले सुबूत, आज फिर कोर्ट में पेश होगा मंत्री का बेटा
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष को जेल भेजने के बाद पुलिस अब पुख्ता सुबूत इकट्ठे करने में जुट गई है। निगरानी समिति के अध्यक्ष उपेंद्र अग्रवाल ने रविवार को घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही वहां से केंद्रीय मंत्री के गांव बनवीरपुर तक रास्ते को देखा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में मुठभेड़, एक आतंकी का खात्मा, अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक दहशतगर्द का खात्मा कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अभी इस आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है। अभियान में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि अभियान जार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
डीयू: दूसरी कटऑफ के लिए आज से शुरू होगी दाखिले की दौड़, छात्र 13 अक्तूबर तक ले सकते हैं दाखिला
दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) में दूसरी कटऑफ के लिए आज से दाखिले की दौड़ शुरू होने जा रही है। इसके तहत छात्र 13 अक्तूबर तक दाखिला ले सकते हैं और 15 अक्तूबर तक फीस का भुगतान करना होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रदूषण पर लगाम: पराली जलाने से रोकने के लिए दिल्ली में रसायनों का छिड़काव आज से, किसान उत्साहित
मौसम में बदलाव और प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने पर इसे नियंत्रित करने के लिए दिल्ली तैयार है। इसी कड़ी में शीतकालीन कार्य योजना के तहत आज से पराली गलाने के लिए खेतों में नि:शुल्क बायो डी-कंपोजर घोल के छिड़काव की शुरुआत होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...