{"_id":"6162fa3f8ebc3e298800e922","slug":"admission-on-second-cutoff-to-start-from-monday-in-delhi-university-13th-oct-to-be-last-date","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU Cutoff: दूसरी कटऑफ के लिए आज से शुरू होगी दाखिले की दौड़, 13 अक्तूबर तक ले सकते हैं एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DU Cutoff: दूसरी कटऑफ के लिए आज से शुरू होगी दाखिले की दौड़, 13 अक्तूबर तक ले सकते हैं एडमिशन
Mon, 11 Oct 2021 02:00 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:00 AM IST
सार
दूसरी कटऑफ के बाद छात्र 13 अक्तूबर तक दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 15 अक्तूबर तक फीस जमा करानी होगी। वहीं, आज से छात्रों को कोर्स व कॉलेज बदलने का भी अवसर मिलेगा। छात्र पहली कटऑफ में दाखिला रद्द कराकर दूसरी कटऑफ में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) में दूसरी कटऑफ के लिए आज से दाखिले की दौड़ शुरू होने जा रही है। इसके तहत छात्र 13 अक्तूबर तक दाखिला ले सकते हैं और 15 अक्तूबर तक फीस का भुगतान करना होगा। साथ ही नई कटऑफ में उन छात्रों के लिए भी दाखिले के नए दरवाजे खुल जाएंगे जो पिछली कटऑफ से दाखिला रद्द करा नए कोर्स व नए कॉलेज में दाखिले की चाह रख रहे हैं।
डीयू ने पहली कटऑफ की घोषणा पहली अक्तूबर को की थी। इसके बाद बीते शनिवार को दूसरी कटऑफ की घोषणा की गई है। दूसरी कटऑफ में पहली कटऑफ की तुलना में कॉलेजों ने औसतन 0.25 फीसदी से लेकर तीन फीसदी तक गिरावट की है। वहीं, राजनीति विज्ञान विषय में 100 फीसदी कटऑफ रही है। यहां तक की कुछ नामी कॉलेजों में इसे लेकर दाखिले भी बंद हो गए हैं।
दूसरी कटऑफ के तहत छात्र सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर 13 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेजों को योग्य छात्रों का 14 अक्तूबर शाम पांच बजे दाखिला मंजूर करना होगा। छात्र 15 अक्तूबर शाम पांच बजे तक दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
कॉलेज व कोर्स बदलने का भी आज से मौका
दूसरी कटऑफ के तहत छात्रों को कॉलेज व कोर्स बदलने का भी मौका मिल सकेगा। जो छात्र पहली कटऑफ के दाखिले से खुश नहीं हैं और उन्हें दूसरी कटऑफ में पसंदीदा कोर्स व कॉलेज में दाखिला मिल रहा है। ऐसे में छात्र पहली कटऑफ से दाखिला रद्द करा दूसरी कटऑफ में दाखिला ले सकेंगे।
एक कटऑफ में सिर्फ एक बार ही रद्द करा सकेंगे दाखिला
छात्र एक कटऑफ में केवल एक बार ही दाखिला रद्द करा सकेंगे। ऐसे में डीयू प्रशासन की ओर से सभी छात्रों के लिए सलाह है कि दूसरी कटऑफ में दाखिला लेने से पहले अच्छी तरह से आश्वस्त कर लें कि उन्हें उस कटऑफ में दाखिला मिल सकेगा या नहीं। क्योंकि, एक बार दाखिला रद्द करने पर छात्रों के पास उसी कटऑफ में दूसरी बार दाखिला लेने का अवसर नहीं होगा। ऐसे छात्रों को अगली कटऑफ के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, जोकि दाखिले के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

पहली कटऑफ से दाखिला रद्द करा दूसरी कटऑफ में करना होगा आवेदन
ऐसे छात्र जो दूसरी कटऑफ में दाखिला लेना चाहते हैं। ऐसे छात्रों को सबसे पहले पहली कटऑफ में दाखिला रद्द कराना होगा। जिन छात्रों ने फीस जमा नहीं की है, लेकिन आवेदन कर दिया है। तब भी बिना दाखिला रद किए हुए उन्हें दूसरी कटऑफ में दाखिला नहीं मिलेगा। दाखिला रद्द करने के लिए छात्रों को एक हजार रुपये का शुल्क भी अदा करना होगा। वहीं, दूसरी कटऑफ में दाखिले के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा। इसके लिए छात्र पोर्टल पर जाकर कॉलेज व कोर्स का चयन कर सकते हैं।
-दूसरी कटऑफ के लिए दाखिले के लिए आवेदन: 11 अक्तूबर से लेकर 13 अक्तूबर तक (सुबह 10 बजे से रात 11:59 बजे तक)
-कॉलेज की ओर से दाखिला मंजूर करने की अंतिम तिथि: 14 अक्तूबर
-दाखिले के लिए फीस जमा कराने की अंतिम तिथि: 15 अक्तूबर शाम पांच बजे तक
-दाखिले के लिए तीसरी कटऑफ की घोषणा- 16 अक्तूबर