फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृष्ण के पांच कदम जिन्होंने बदला देश, इनकी आज भी है जरूरत

Wed, 24 Aug 2016 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
god krishna five steps for people
जनमाष्टमी

महाभारत काल में समाज के संतुलन के लिए कृष्‍ण ने अर्जुन को युद्घ लड़ने के लिए प्रेरित किया था। उस ज्ञान को आज लोग भूल चुके हैं और इसीलिए भारत पूरी तरह से भ्रष्ट हो गया है। भेदभाव और शोषण इतना बढ़ गया है कि अब इसके खिलाफ लड़ना जरूरी है। आइए जानते हैं कृष्‍ण के वो पांच कदम जिनकी हमें आज भी जरूरत है।

कृष्ण के वो पांच कदम जिनकी आज भी है जरूरत

god krishna five steps for people
युद्ध रणनीति- अर्जुन मैदान में पहुंचे तो उन्हें अपनों के मारे जाने का डर था। तब कृष्‍ण ने उन्हें समझाया कि अगर आज तुम उन्‍हें छोड़ दोगे तो वो तुम्हारा अस्तित्व समाप्त कर देंगे।  आज हमारे अंदर काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार जैसे विकार बढ़ गए हैं। ये हमारे अपने ही हैं। अर्जुन की तरह हमें भी ज्ञान धारण कर इन विकारों को समाप्त करना होगा। नहीं तो ये हमारे पतन का कारण बनेंगे। 

कृष्ण के वो पांच कदम जिनकी आज भी है जरूरत

god krishna five steps for people

सत्य का साथ- बचपन से सुनते आए हैं कि झूठ बोलना पाप है। लेकिन इस पर अमल आज तक नहीं किया। लोग झूठ बोलने से पहले एक बार सोचते भी नहीं। शायद आधी से ज्यादा परेशानियों का कारण हमारा झूठ बोलना ही है। झूठ बोलना भी एक बुरा कर्म है। जिसका फल भी हमें बुरा ही मिलता है। सत्य की राह में भीड़ कम होती है इसलिए हमेशा इसी रास्ते पर चलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण के वो पांच कदम जिनकी आज भी है जरूरत

god krishna five steps for people
जनमाष्टमी

निस्वार्थ प्रेम- कृष्‍ण ने राधा से निस्वार्थ प्रेम किया। ऐसे ही प्रेम की जरूरत आज संसार को है। हम अपने घर में ही देखें तो कलह होना आम बात हो गई है। दहेज और लोभ के लिए प्रेम किया जाने लगा है। ऐसा रोकने की जरूरत है।

विज्ञापन

कृष्ण के वो पांच कदम जिनकी आज भी है जरूरत

god krishna five steps for people
जनमाष्टमी

गीता का सार- कृष्‍ण ने अर्जुन से कहा था कि जो आज तुम्हारा है वो कल किसी और का होगा इसलिए मोह न करो। जो है वो आज है कल की चिंता कर आज खराब मत करो। इंसान रोज गीता पढ़ता है लेकिन कुछ सीखता नहीं। वो घमंड में इतना चूर है कि अपने आगे किसी को कुछ समझता नहीं। दूसरों को नीचा दिखाने में इंसान को मजा आने लगी है। हमें फिर से कृष्‍ण के इस संदेश को खुद में धारण करने की जरूरत है। तभी कलियुग में चल रही इस महाभारत को समाप्त कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed