फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान श्री कृष्ण की ऐसी 10 लीलाएं जिनसे लोगों ने इन्हें भगवान माना

Tue, 23 Aug 2016 04:54 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Tue, 23 Aug 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
krishna leela why krishna called god
श्री कृष्‍ण

भगवान राम और श्री कृष्‍ण दोनों ही भगवान व‌िष्‍णु के अवतार माने जाते हैं लेक‌िन भगवान राम ने कभी इस बात को नहीं जताया क‌ि उनमें ईश्वरीय शक्त‌ि है। राम ने सामान्य मनुष्‍य की भांत‌ि पत्नी के व‌िराह में आंसू बहाए, पत्नी के व‌ियोग में भूम‌ि पर सोए। दूत भेजकर शत्रु की ताकत का अंदाजा ल‌िया। लेक‌िन श्री कृष्‍ण ने समय-समय अद्भुत लीला द‌िखाकर लोगों को व‌िश्वास द‌िलाया क‌ि वह सोलह कलाओं से संपन्न मानव नहीं महामानव व‌िष्‍णु के अवतार हैं। तो देख‌िए भगवान श्री कृष्‍ण की वह 10 प्रमुख लीलाएं ज‌िनसे लोगों ने इन्हें भगवान माना।

भगवान श्री कृष्‍ण की ऐसी 10 लीलाएं ज‌िनसे लोगों ने इन्हें भगवान माना

krishna leela why krishna called god
कृष्‍ण जन्‍म

श्री कृष्‍ण ने कंस के कारावास में जन्म ल‌िया और इनका जन्‍म होते ही कारावास के दरवाजे खुल गए और प्रहरी गहरी नींद में सो गए। साथ ही आकाशवाणी भी हुई क‌ि बच्चे को नंदगांव में नंदराय जी के घर पहुंचा दो और नंदराय की नवजात कन्या को लेकर आ जाओ। यह श्री कृष्‍ण के महामानव होने का पहला संकेत था।

भगवान श्री कृष्‍ण की ऐसी 10 लीलाएं ज‌िनसे लोगों ने इन्हें भगवान माना

krishna leela why krishna called god
कृष्‍ण पूतना

कंस को जब कृष्‍ण जन्म की सूचना म‌िली तो पूतना नाम की राक्षसी को कृष्‍ण को मारने के ल‌िए भेजा। पूतना ने कृष्‍ण को चुरा ल‌िया और अपने वक्ष पर जहर लगाकर उन्हें अपना दूध प‌िलाने लगी। श्री कृष्‍ण ने पूतना के वक्ष स्‍थल से उसके प्राण ही खींच ल‌िए और व‌िशालकाय राक्षसी खुद मृत्यु को प्राप्त हो गई। ज‌िन्होंने श्री कृष्‍ण की इस लीला को देखा वह हैरान था क्योंक‌ि पूतना ने नंदगांव के सभी नवजात बच्चों को मार डाला था लेक‌िन नन्हें कृष्‍ण ने पूतना को ही यमपुरी पहुंचा द‌िया। उसी समय से लोगों ने कहना शुरु कर द‌िया कृष्‍ण सामान्य मनुष्य नहीं कोई महामानव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्‍ण की ऐसी 10 लीलाएं ज‌िनसे लोगों ने इन्हें भगवान माना

krishna leela why krishna called god
श्री कृष्‍ण

काल‌िया नाग को कंस ने यमुना में भेज द‌िया। इसके जहर से यमुना का जल काला पड़ गया। इस जल को पीने से पशु पक्षी और लोग मरने लगे। नंदगांव के लोग सोचने लगे क‌ि अब गांव छोड़कर कहीं और बसना पड़ेगा लेक‌िन श्री कृष्‍ण को ऐसा होना मंजूर नहीं था। एक द‌िन खेल खेल में श्री कृष्‍ण यमुना नदी में कूद पड़े और पहुंच गए काल‌िया नाग के सामने। काल‌िया का वध कृष्‍ण करने ही वाले थे क‌ि नाग कन्याएं प्राण की रक्षा की प्रार्थना करने लगी। श्री कृष्‍ण ने काल‌िया को नंद गांव से दूर जाने के ल‌िए कह कर माफ कर द‌िया। काल‌िया ने श्री कृष्‍ण के सामने स‌िर झुका द‌िया और श्री कृष्‍ण ने काल‌िया के फन पर खड़े होकर नटराज के रूप में नृत्य करना शुरू कर द‌िया। नंद गांव के लोगों ने जब इस दृश्य को देखा तो हैरान रह गए और उन्हें व‌िश्वास होने लगा क‌ि श्री कृष्‍ण महामानव हैं।

विज्ञापन

भगवान श्री कृष्‍ण की ऐसी 10 लीलाएं ज‌िनसे लोगों ने इन्हें भगवान माना

krishna leela why krishna called god
श्री कृष्‍ण

इंद्र द्वारा मूसलाधार बरसात क‌िए जाने पर नंदगांव के पशुओं और लोगों की रक्षा के ल‌िए श्री कृष्‍ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा ल‌िया और कई द‌िनों तक सक कुछ सामान्य चलता रहा तब इंद्र को माफी मांगने के ल‌िए श्री कृष्‍ण के सामने आना पड़ा। ज‌ब लोगों ने श्री कृष्‍ण की यह लीला देखी तो उन्हें पूरा यकीन हो गया क‌ि श्री कृष्‍ण मनुष्य रूप में भगवान हैं। और श्री कृष्‍ण के कहने पर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू कर दी और तभी से हर साल गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा चली आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed