{"_id":"571b53bd4f1c1b56428b4729","slug":"virat-kohli-creates-records-against-rps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीत और जुर्माने से पहले RCB के लिए कोहली ने रचे थे 3 कीर्तिमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत और जुर्माने से पहले RCB के लिए कोहली ने रचे थे 3 कीर्तिमान
Sun, 24 Apr 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धोनी की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस पर कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने बेहद शानदार जीत हासिल कर ली थी, लेकिन इससे पहले कोहली ने 3 कीर्तिमान रच दिए थे। आरसीबी के लिए यह जीत इस मायने में बेहद खास है क्योंकि इससे पहले उसे 2 मैचों में लगातार हार मिली थी। हालांकि लगातार 2 हार के बाद धोनी को तीसरी हार भी मिल गई है। आरसीबी ने यह मैच 13 रनों से जीत लिया। हालांकि कोहली के लिए थोड़ी निराशा भी रही की मैच के बाद स्लो ओवर के कारण 12 लाख का जुर्माना लगा दिया गया।
2 of 4
इस जीत में कप्तान कोहली का अहम योगदान रहा जिस कारण उन्होंने और टीम ने 3 कीर्तिमान बना डाले।
पहला, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की जोड़ी ने तीसरी बार 150 से ज्यादा की साझेदारी की है। पुणे के खिलाफ मैच में इन दोनों के बीच 155 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा अन्य कोई भी जोड़ी 2 बार से ज्यादा 150 से ज्यादा की साझेदारी नहीं कर सकी है।
3 of 4
दूसरा, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की जोड़ी इस बार फिर धूम मचा रही है। इस सत्र में तीसरी बार 50 से ज्यादा की साझेदारी इस जोड़ी ने की। पुणे के खिलाफ मैच में दोनों के बीच 11वीं बार अर्धशतकीय साझेदारी हुई। डीविलियर्स के साथ 11 बड़ी साझेदारी करने वाले कोहली के नाम ही सबसे सफल जोड़ी बनाने का रिकॉर्ड भी है। कोहली ने क्रिस गेल के साथ 15 बार 50 से ज्यादा की साझेदारी की जो कि एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा माइक हसी और मुरली विजय के बीच 13 बार अर्धशतकीय साझेदारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तीसरा, इस बार आईपीएल में इस मैच तक कुल 16 मैच खेले गए हैं जिसमें 14 मैच तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीतने में सफल रही। वहीं महज दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है और दिलचस्प यह है कि दोनों बार यह उपलब्धि रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने हासिल की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने उस समय पारी कोहली और लोकेश राहुल के साथ पारी को आगे बढ़ाया जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को लगातार हार मिल रही थी। ऐसे में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ा दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।