हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
राम मंदिर: करीब पौने दो सौ लोगों को निमंत्रण, आज अयोध्या पहुंचेंगे मोहन भागवत
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पूरे भारत से प्रमुख 36 परंपराओं के 135 संत-महात्माओं समेत कुल पौने दो सौ लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों पांच अगस्त को आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नेपाल में सियासी संग्राम: ओली-प्रचंड की बैठक फिर नाकाम, आज भी होगी वार्ता
नेपाल में शीर्ष नेतृत्व में आपसी खींचतान जारी है और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Covid-19: ब्राजील में बन रही अमेरिका जैसी स्थिति, कोरोना से मरने वालों की संख्या 94 हजार के पार
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 541 मौतें सामने आने के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 94,702 हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
श्रीनगर में हिंसा की आशंका को देखते हुए आज से दो दिन का कर्फ्यू, सड़क और बाजार सील
जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने की पहली वर्ष गांठ पर अलगाववादी और पाकिस्तान परस्त गुट काला दिवस मनाने और हिंसक प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर