{"_id":"5f28ad5c5c9cb93f8461be56","slug":"coronavirus-in-world-total-death-toll-and-corona-positive-in-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: ब्राजील में बन रही अमेरिका जैसी स्थिति, कोरोना से मरने वालों की संख्या 94 हजार के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19: ब्राजील में बन रही अमेरिका जैसी स्थिति, कोरोना से मरने वालों की संख्या 94 हजार के पार
Tue, 04 Aug 2020 06:05 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजीलिया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
corona in world
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 541 मौतें सामने आने के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 94,702 हो गई है। वर्ल्डोमीटर के अनुसार पिछले 24 घंटों में 17,988 नए मामले सामने आए हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,51,665 हो गई है। वहीं, कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से ब्राजील में 18 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिस रफ्तार से यहां मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है उससे यह लग रहा है कि ब्राजील में भी अमेरिका जैसी स्थिति हो रही है।
विज्ञापन
जर्मनी में कोरोना संक्रमण के 509 नए मामले
जर्मनी में कोरोना के 509 नए मामले सामने आए हैं। इन सभी मामलों की पुष्टि पिछले 24 घंटे में हुई है। वहीं, संक्रमण बढ़ने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,12,320 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 1.8 करोड़ के पार
दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1,84,33,961 हो गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैश्विक आपात काल घोषित किए जाने के 6 महीने के बाद इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या रविवार तक 6 लाख 87 हजार से भी ज्यादा हो गई है। संक्रमण के मामलों में तेजी बदस्तूर जारी है।
ब्रिटेन में अब तक 46,201 की मौत
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामलों में पिछले 24 घंटों में 928 तक की वृद्धि हुई है जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 305,623 हो गई है। एजेंसी ने देश के स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया। शनिवार को, यहां मौतों के आंकड़े में भी वृद्धि हुई। देश में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 46,210 तक हो गई है।
पाकिस्तान में कोरोना के मामले 2 लाख 80 हजार पार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 280,029 मामले सामने आ गए हैं और 5,984 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 331 नए मामले सामने आए हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। देश में 14 अप्रैल के बाद इतने कम मामले सामने आए हैं।