{"_id":"5f28972c8ebc3e63de134069","slug":"oli-and-prachand-meeting-remain-inconclusive","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में सियासी संग्राम: ओली-प्रचंड की बैठक फिर नाकाम, आज भी होगी वार्ता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में सियासी संग्राम: ओली-प्रचंड की बैठक फिर नाकाम, आज भी होगी वार्ता
Tue, 04 Aug 2020 04:32 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 Aug 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
- फोटो : एएनआई
नेपाल में शीर्ष नेतृत्व में आपसी खींचतान जारी है और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच सोमवार को दो घंटे तक चली बैठक भी बेनतीजा रही। इस दौरान दोनों नेता मंगलवार को फिर से बैठक बुलाने पर सहमत हो गए। इससे पहले रविवार को भी दोनों नेताओं के बीच तीन घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही थी।
विज्ञापन
सोमवार को हुई बैठक में पीएम ओली के साथ उनके करीबी सुभाष नेमबांग भी साथ रहे। वह दोनों नेताओं के बीच मतभेद को सुलझाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं प्रचंड के साथ वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल शामिल रहे।
विज्ञापन