हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
30 अगस्त: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
अनलॉक-4: मेट्रो ट्रेनों के परिचालन को मंंजूरी, एसओपी के लिए मंंत्रालय ने बुलाई अहम बैठक
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘अनलॉक-4’ के दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिलने के बाद इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अंतिम रूप देने के लिए एक सितंबर को मेट्रो रेल निगमों के सभी प्रबंध निदेशकों की एक बैठक बुलाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नई सैटेलाइट तस्वीर में खुलासा, डोकलाम और नाकू ला में चीन बना रहा है मिसाइल साइट
एलएसी पर भारत और चीन के बीच लगातार तनाव जारी है। इसी बीच चीन की एक करतूत का खुलासा हुआ है। नई सैटेलाइट इमेज में पता चला है कि चीन डोकलाम और नाकू ला में मिसाइल साइट बना रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
श्रीनगरः मुठभेड़ में आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी की गई जान, अभियान जारी
श्रीनगर मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पंथा चौक में शनिवार की देर रात आतंकियों ने सीआरपीएफ तथा पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर हमला किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सीबीआई ने की रिया चक्रवर्ती से करीब सात घंटे पूछताछ, किसी सवाल में अटकीं तो किसी का दिया गोलमोल जवाब
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शनिवार को दूसरे दिन करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। खबर है कि वह सीबीआई के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर