Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Cancel Bail of ex- Block Pramukh Nawab Yadav Say Criminal Antecedents Cannot Be Grounds for Bail

सुप्रीम कोर्ट: कन्नौज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब यादव की जमानत रद्द, कहा- आपराधिक पृष्ठभूमि जमानत का आधार नहीं

Tue, 10 Nov 2026 05:45 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 10 Nov 2026 05:45 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने कन्नौज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की जमानत रद्द करते हुए कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि जमानत देने का सकारात्मक आधार नहीं हो सकती। हाईकोर्ट ने पुराने मामलों में बरी होने और जमानत मिलने को राहत का आधार बनाया था। शीर्ष अदालत ने इस फैसले को गलत माना। आखिर सह आरोपी को जमानत मिलने के बावजूद नवाब सिंह यादव को राहत क्यों नहीं मिली? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Supreme Court Cancel Bail of ex- Block Pramukh Nawab Yadav Say Criminal Antecedents Cannot Be Grounds for Bail
सह आरोपी को जमानत मिलने का तर्क क्यों नहीं माना गया? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

किसी आरोपी को पहले कई मामलों में बरी किया जा चुका हो या उसे दूसरे मामलों में जमानत मिल गई हो, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसे नए मामले में भी राहत मिलनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1986 के तहत जमानत पर सुनवाई करते हुए यह अहम टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि किसी आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि जमानत देने का सकारात्मक आधार नहीं हो सकती। इसी टिप्पणी के साथ अदालत ने कन्नौज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को मिली जमानत रद्द कर दी।
विज्ञापन


जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 16 दिसंबर 2025 के आदेश को रद्द किया। हाईकोर्ट ने नवाब सिंह यादव को जमानत देते समय इस बात को राहत का आधार माना था कि वह पिछले 16 मामलों में बरी हो चुका है या आरोपमुक्त किया जा चुका है। इसके अलावा उसे 10 अन्य मामलों में जमानत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस नजरिये को गलत बताया। पीठ ने कहा कि गैंगस्टर अधिनियम के तहत जमानत याचिकाओं पर फैसला करते समय अदालतों को सतर्क और एक जैसा कानूनी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। ऐसे मामलों में आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को जमानत देने के पक्ष में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने किन आधारों पर नवाब सिंह यादव को दी थी जमानत?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी के पुराने मुकदमों की स्थिति को उसके पक्ष में माना था। अदालत के सामने यह तथ्य था कि वह 16 मामलों में बरी हो चुका है या आरोपमुक्त किया जा चुका है। इसके साथ ही 10 मामलों में उसे जमानत भी मिल चुकी थी। हाईकोर्ट ने इन तथ्यों को राहत देने के सकारात्मक पहलू के तौर पर देखा और 16 दिसंबर 2025 को जमानत का आदेश दिया। राज्य सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। राज्य की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलील दी कि आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि और दूसरे मामले में मिली सजा को देखते हुए हाईकोर्ट को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कितने मामले हैं और राज्य ने क्या दलील दी?
सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए एसवी राजू ने बताया कि नवाब सिंह यादव एक दूसरे मामले में आठ साल की सजा काट रहा है। हालांकि, उसने इस सजा में से अभी केवल एक साल ही पूरा किया है। वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ कुल 27 मामले दर्ज हैं। राज्य सरकार का तर्क था कि इतनी गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि होने के बावजूद हाईकोर्ट ने जमानत देते समय पर्याप्त सावधानी नहीं बरती। अदालत को पुराने मामलों में बरी होने और जमानत मिलने को राहत का सकारात्मक आधार नहीं बनाना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में सतर्कता की जरूरत पर जोर दिया।

सह आरोपी को जमानत मिलने का तर्क क्यों नहीं माना गया?
नवाब सिंह यादव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश मदियाल ने गैंगस्टर अधिनियम के लागू होने पर सवाल उठाए। उन्होंने समानता के आधार पर भी राहत मांगी। उनका तर्क था कि इसी मामले में सह आरोपी वीरपाल उर्फ नीलू को जमानत मिल चुकी है, इसलिए नवाब सिंह यादव को भी जमानत मिलनी चाहिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। पीठ ने स्पष्ट किया कि केवल सह आरोपी को जमानत मिलने से दूसरे आरोपी को भी वैसी ही राहत नहीं दी जा सकती। अगर दोनों की भूमिका अलग-अलग है, तो उनके मामलों का आकलन भी अलग होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि एक आरोपी गैंग का सरगना है और दूसरा केवल सदस्य है, तो दोनों को समान आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती।


मामले अब तक क्या-क्या हुआ?
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 को नवाब सिंह यादव को जमानत दी थी।
  • आरोपी 16 मामलों में बरी या आरोपमुक्त हो चुका था और 10 मामलों में उसे जमानत मिली थी।
  • राज्य के अनुसार, वर्तमान मामले सहित उसके खिलाफ कुल 27 मामले हैं।
  • दूसरे मामले में उसे आठ साल की सजा मिली है, जिसमें से वह एक साल पूरा कर चुका है।

पीठ ने हाईकोर्ट के आदेश में विरोधाभास और कानूनी त्रुटियां पाईं। इसके बाद राज्य सरकार की अपील मंजूर करते हुए नवाब सिंह यादव की जमानत रद्द कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने सक्षम प्राधिकरण को अपने आदेश का पालन करने का निर्देश भी दिया है। आरोपी पहले से ही दूसरे मामले में मिली सजा के कारण जेल में बंद है। इस फैसले में शीर्ष अदालत ने साफ संदेश दिया है कि गैंगस्टर अधिनियम के मामलों में जमानत देते समय केवल पुराने मामलों में मिली राहत को आधार नहीं बनाया जा सकता। आरोपी की भूमिका और मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही फैसला करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed