{"_id":"5f4aa2abd11da301ea7a8fe0","slug":"india-china-border-dispute-new-satellite-images-reveal-china-building-missile-air-defense-sites-near-doklam-and-naku-la","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सैटेलाइट तस्वीर में खुलासा, दोकलम और नाकू ला में चीन बना रहा है मिसाइल साइट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नई सैटेलाइट तस्वीर में खुलासा, दोकलम और नाकू ला में चीन बना रहा है मिसाइल साइट
Sun, 30 Aug 2020 05:08 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 Aug 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
दोकलम चीन
- फोटो : अमर उजाला
एलएसी पर भारत और चीन के बीच लगातार तनाव जारी है। इसी बीच चीन की एक करतूत का खुलासा हुआ है। नई सैटेलाइट इमेज में पता चला है कि चीन दोकलम और नाकू ला में मिसाइल साइट बना रहा है। जिसमें एक क्षेत्र वह भी है जहां मई में भारतीय और चीनी सैनिक भिड़ गए थे।
विज्ञापन
नई सैटेलाइज इमेज को ओपन सोर्स इंटेलिजेंस एनालिस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल @detresfa_ से साझा किया। इसमें दो साइटें दिखाई दे रही हैं, जिन पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल साइट बना रही है।
विज्ञापन
Investigations with @SimTack of the #Doklam region in the #China, #Bhutan, #India tri junction area present new evidence of PLA air defense infrastructure being constructed roughly 50 Kms from known clash points of the #IndiaChinaStandoff of 2017 & 2020 pic.twitter.com/5JWFZaoXrX
विज्ञापन विज्ञापन— d-atis☠️ (@detresfa_) August 28, 2020
चीन लगातार चालाकी से दोकलम और नाकू ला जैसी विवादित जगहों के पास गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। ट्विटर पर जारी तस्वीर से साफ है चीन विवादित जगहों के पास रक्षा सिस्टम बेहतर कर रहा है।
भारत भी लगातार पर चीन की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है, बॉर्डर पर संघर्ष के बीच भारत ने यहां बोइंग P-8 जैसे लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। माना जा रहा है ऐसे निर्माण कार्य करा कर चीन भारत पर दबाव बनाना चाहता है।
नई सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक ये मिसाइल साइट डोका ला से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर है और ये दोकलम के पठार के पास है, जहां पर 2017 में भारत और चीन के बीच करीब 70 से ज्यादा दिनों तक गतिरोध चला था।
हालांकि वहां चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं। इसके साथ नाकू ला जहां हाल ही में मई में भारत चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें दोंनों तरफ के जवान घायल थे।