शुक्रवार को भी नहीं पहुंचे पीएम, दोनों सदन सोमवार तक स्थगित
शुक्रवार को भी नहीं पहुंचे पीएम, दोनों सदन सोमवार तक स्थगित
नोटबंदी के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में लगातार हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री पूरी कार्यवाही के दौरान सदन में मौजूद रहें। वहीं, नोटबंदी के मुद्द पर उनके बयान के लिए भी मांग कर रहा था कि प्रधानमंत्री इसपर माफी मांगे। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गया।
#LIVE: टीएमसी सांसद ने पूछा- प्लान सीक्रेट था तो पहले 100 के नोट क्यों नहीं छपवाए?
नोटबंदी पर विपक्षी दलों के हंगामे के बीच संसद की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीएम मोदी के भी आज राज्यसभा में आने की उम्मीद थी लेकिन वह नहीं आए, विपक्ष इसे लेकर भी हंगामा कर रहा है। इसके अलावा, विपक्ष नियम 56 के तहत चर्चा की मांग पर उड़ा है जिसमें वोटिंग का प्रावधान है जबकि सरकार नियम 193 के तहत चर्चा के लिए तैयार है।
#'प्रधानमंत्री जी' ये 50 दिन गरीबों को बहुत भारी पड़ रहे हैंः मनमोहन सिंह
राज्यसभा में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमहोन सिंह ने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों को रही परेशानी और शिकायतों को संज्ञान में लेने की जरूरत है। 60-65 लोगों की मौत हो गई। क्या इस फैसले को हमारे देश के लोगों का करेंसी और बैंकिंग सिस्टम से विश्वास कम करने के लिए लिया गया है।
#हंगामे के बीच सपा सांसद अक्षय यादव ने कागज फाड़कर स्पीकर पर फेंके
संसद के दोनों सदनों में नोटबंदी को लेकर मचे घमासान के बीच लोकसभा में आज एक बार फिर संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई। लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद और मुलायम सिंह के भतीजे अक्षय यादव ने हंगामें के बीच कागजों को फाड़कर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पर फेंक दिया।