Viral Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से आपके मन से नकारात्मकता दूर रहती जिससे आप तनाव से बच रहते हैं। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण इलाज है। हर दिन खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है, लेकिन आज कल समय न मिलने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। हंसने में जोक्स हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Viral Jokes: संता- तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो, बंता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
संता- तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो…???
बंता- जब से बॉस ने मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी है!
टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू, उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू- सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है,
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है,
टीचर - पिंटू, 'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ
पिंटू- पत्नी को मायके जाने से रोकना।
टीचर पिंटू के इतने गहरे ज्ञान से हैरान हैं।
टीचर- संजू यमुना नदी कहां बहती है ?
संजू- जमीन पर
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है ?
संजू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा।