Viral Jokes: हंसना हंर इंसान के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिस प्रकार हम सभी अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से भोजन करते हैं उसी प्रकार हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है जिससे मानसिक तनाव नहीं होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना और मुस्कुराना हमें मानिसक तनाव से बचा सकता है। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Viral Jokes: जब लड़के ने मां को दी खुशखबरी, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले
चिंटू अपनी मम्मी से कहता है मां खुशखबरी है हम दो से तीन हो गए।
मां- बधाई हो बेटा क्या हुआ है बेटा या बेटी?
चिंटू- ना बेटा और ना बेटी हुआ है मां, मैंने तो दूसरी शादी कर ली है।
70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं !!!
गटरू- यार मटरू आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया...
मटरू- अच्छा फिर क्या हुआ?
गटरू- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया, हमसे पंगा जो ले लिया था।
आजकल के होशियार बच्चे
पिता- नालायक, तू फिर फेल हो गया, आज से कभी मुझे पापा मत कहना
बच्चा- ओह कमऑन डैड, स्कूल टेस्ट ही तो था, कोई डीएनए टेस्ट थोड़ी न था।