Funny Chutkule: जोक्स और चुटकुले इंसान इंसान की जिंदगी में खुशी लाते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़ने के बाद इंसान जरूर हंसता है। हंसने से हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। इसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Chutkule: पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया? मिल गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ सोमवार को रखती थी।
पति- फिर अब क्या हुआ?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया। सोच में पड़ गया पति!
निर्मल की 2 करोड़ की लॉटरी निकली
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे,
निर्मल - ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो, नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो
लड़की- आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया।
लड़का- ओह, फिर क्या हुआ?
लड़की- वही जिसका डर था। बस के किराये के पैसे वापस ले लिए।
टीचर- तुम परिंदों के बारे में सब जानते हो?
पिंटू- हां।
टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता?
पिंटू- मरा हुआ परिंदा। भाग पागल कहीं का।