जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: जब संता ने कुछ तूफानी करने का सोचा, आगे जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
मोटू - जब गर्लफ्रेंड नाराज हो जाए तो उसे मनाने के लिए
क्या करना चाहिए?
पतलू - उसकी आधार कार्ड वाली तस्वीर को भी नाइस
पिक बोल देना बस काम पूरा।
बच्चा - पापा हमारे पड़ोसी बहुत गरीब हैं।
पापा - तुम्हें कैसे पता?
बच्चा - उनके बच्चे ने सिक्का निगल लिया,
उसकी मम्मी का रो-रो कर बुरा हाल है।
डॉक्टर (मरीज से) - तुम्हारा लिवर एंलार्ज हो गया है।
मरीज - इसका मतलब अभी और व्हिस्की पीने की जगह है।
एक पागल - अपने हाथ में सिगरेट छुपाते हुए बोला
बताओ मेरे हाथ में क्या छुपा है?
दूसरा पागल - रेल गाड़ी, मैंने देख लिया।
पहला पागल - तुम्हें कैसे पता चला?
दूसरा पागल - मैंने धूंआ निकलता देख लिया।