जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: संता बंता के मजेदार चुटकुले कर देंगे आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने सोचा कि लड़की से अंग्रेजी में बात की जाए।
उसने लड़की से पूछा - इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की (शरमाते हुए) - जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देसी भी चलेगी।
अंकल - बेटा क्या करते हो?
लड़का - नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं।
अंकल - सोशल वर्कर हो?
लड़का - नहीं अंकल फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं।
टीचर - तुम पक्षियों के बारे में सब जानते हो?
संता - जी मैम।
टीचर - अच्छा तो बताओ कि कौन सा पक्षी उड़ नहीं सकता?
संता - मरा हुआ पक्षी।
फिर क्या था संता की हुई जबरदस्त धुनाई।
पप्पू और उसकी पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था
बॉम्बे मेल, पप्पू भाग कर गाड़ी पर चढ़ गया।
इसके बाद अपनी बीवी से बोला - जब, बॉम्बे फीमेल आए तो तू भी चढ़ जाना।