फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल जोक्स: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर लगाएंगे ठहाके, तो आइए शुरू करते हैं हंसने का सिलसिला

Sun, 04 Oct 2026 05:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 04 Oct 2026 05:22 PM IST
सार

जोक्स: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

वायरल जोक्स: सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



चिंटू अपने डैडी के साथ घूमकर लौटा और...
मम्मी से बोला - मम्मी-मम्मी, पापा को लड़कियों की तरफ देखना अच्छा नहीं लगता,
जब भी सड़क पर कोई लड़की दिखती है, पापा अपनी एक आंख बंद कर लेते हैं...
रवीश - आज सुबह जब मैं पापा के साथ बस में आ रहा था तो उन्होंने एक आंटी के लिए मुझसे अनपी सीट छोड़ने को कहा,
मां- बेटा यह तो अच्छी बात है, बड़ों का सम्मान करना चाहिए...
रवीश- मगर मां, मैं तो पापा की गोद में बैठा हुआ था...।

 

Viral Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है,
देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है... 
 

Viral Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

कुछ दोस्त ऐसे हैं जो घर से बीवी की लात खाकर आते हैं और... 
दोस्तों से कहते फिरते हैं आज तो मैं लेग पीस खाकर आया हूं।


हिंदी जोक्स: साली- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है? जीजा का जवाब सुनकर तीन दिन से है बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

राजू की पत्नी बादाम खा रही थी...
राजू रोमांटिक होते हुए बोला- जरा मुझे भी टेस्ट कराओ...
पत्नी ने एक बादाम उसके हाथ में रख दिया और बाकि खुद खाने लगी।
राजू- बस एक ही?
पत्नी ने झल्लाकर कहा- हां, बाकि सबका टेस्ट भी ऐसा ही है...

जोक्स: शिक्षक- बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी? पप्पू ने दिया झन्नाटेदार जवाब

विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

डॉक्टर - मोटापे का एक ही इलाज है,
चिंटू - क्या डॉक्टर...?
डॉक्टर - तुम रोज एक रोटी खाओ
चिंटू - ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले...?
डॉक्टर साहब बेहोश....!

डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed