फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: घर पर जमी बैठकी में सुना दें ये पांच मजेदार चुटकुले, जम जाएगी महफिल

Thu, 20 Mar 2025 10:36 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 20 Mar 2025 10:36 PM IST
सार

Viral Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ खास चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। 

विज्ञापन
Viral jokes in hindi latest hindi chutkule funny gf bf memes and jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

आज के मजेदार जोक्स: जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। खुलकर हंसना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जिससे हम खुश और स्वस्थ रहते हैं। इसलिए, बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि इंसान को हर रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने के कई तरीके होते हैं। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं, या अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं या फिर मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं। चुटकुले हंसने का एक बहुत अच्छा तरीका हैं। वे हमें हंसाकर हमारा तनाव कम कर खुशी प्रदान करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) और जोक्स (Jokes) लेकर आते हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।




सोनू को गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड मिला
राजू- क्या तू अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में जाएगा
सोनू- गर्लफ्रेंड थी तो क्या हुआ, जाऊंगा तो मैं जरूर
प्यार अपनी जगह, बटर चिकन अपनी जगह....

Viral jokes in hindi latest hindi chutkule funny gf bf memes and jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
टीचर- Tense कितने प्रकार के होते हैं?
टीटू- 3 प्रकार के
Past, Present, Future
टीचर- उदाहरण दो?
टीटू- कल आपकी बेटी को देखा था,
आज प्यार करता हूं,
कल भगाकर ले जाऊंगा.....
Viral jokes in hindi latest hindi chutkule funny gf bf memes and jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे
पिता- कौन सी बुक पढ़ने लगा है तू?
बेटा- फेसबुक.....
 

Hindi Chutkule: अपनी शादी की फोटोज को लेकर पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral jokes in hindi latest hindi chutkule funny gf bf memes and jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक लड़की का फोन टॉयलेट में गिर गया.
टॉयलेट से 'जिन्न' प्रकट हुआ
जिन्न ने लड़की को गोल्ड का फोन दिया और कहा ये लो तुम्हारा फोन
लड़की ने कुल्हाड़ी वाली कहानी सुन रखी थी
इसलिए ईमानदारी का परिचय देते हुए कहा- ये सोने का फोन मेरा नहीं है
जिन्न- पगली रुलाएगी क्या ? धो के देख तेरा ही है......
विज्ञापन
Viral jokes in hindi latest hindi chutkule funny gf bf memes and jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गोलू ने बहुत कठोर तपस्या की
प्रसन्न होकर भगवान बोले- मांगो वत्स, क्या चाहिए?
गोलू- सिस्टम से चलिए प्रभु.
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं
उनका क्या हुआ.....
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed