फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है? संता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 16 Apr 2022 02:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
Viral Funny Jokes Santa Banta Doctor Jokes Read Santa Banta Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

Funny And Viral Chutkule in Hindi: आजकल की भागदौड़ में भरी जिंदगी में हम सभी को खुश रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। काम के बढ़ते के दबाब की वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।

उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।

ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।

सोनू- कनॉट प्लेस में।

ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।

जवाब में कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?

दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?

सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,

इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।

आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।

Viral Funny Jokes Santa Banta Doctor Jokes Read Santa Banta Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
संता- टीचर के लिए।
डॉक्टर- पर क्यों?
संता- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।
सुनते ही जोर से हंसा डॉक्टर।

Viral Funny Jokes Santa Banta Doctor Jokes Read Santa Banta Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी

पति-मुझे भी दो ना मूंगफली

पत्नी ने एक मूंगफली दे दी

पति-बस एक

पत्नी- और खा के क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Funny Jokes Santa Banta Doctor Jokes Read Santa Banta Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया

बॉस- क्या काम कर लेते हो ?

पप्पू- सर मैं बहुत नर्वस हो रहा हूं, डर सा लग रहा है इंटरव्यू में

बॉस- अरे डरो नहीं मुझसे, बिल्कुल अपने दोस्त की तरह बात करो

पप्पू- ओ तेरी, मैं तो फालतू में ही डर रहा था

और बता साले भाभी कैसी है, बच्चे मजे में...

विज्ञापन
Viral Funny Jokes Santa Banta Doctor Jokes Read Santa Banta Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock


लड़की के घरवाले- हर महीने में कितना कमा लेते हो?

लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाए थे, लेकिन...

लड़की के घरवाले- फिर क्या हुआ...?

लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया और सारी कमाई चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed